Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रविवार को, मंगलवार से शुरू होगी यूजी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार (9 जुलाई) को किया गया है. इसके लिए मिसेस केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यह प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9 बजे प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिया गया था. जिन परीक्षार्थियों ने अभी तक एडमिट कारड डाउनलोड नहीं किया है, वे अब भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-community-girl-fed-banned-meat-to-friend-expelled-from-school/">जमशेदपुर

: विषेश समुदाय की छात्रा ने सहेली को खिलाया प्रतिबंधित मांस, स्कूल से निष्कासित

पाचवें सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से

कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) पाचवें सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार (11 जुलाई) से आरंभ हो रही है, जो आगामी 26 जुलाई तक चलेगी. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. परीक्षा के लिए विश्वविदयालय ने केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित कुल 22 केंद्रों पर परीक्षा का संचालन किया जायेगा, जिसकी तैयारी कर ली गयी है. विवि की ओर से इसका एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही