Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय: स्वतंत्रता दिवस पर एक शिक्षक व दो शिक्षकेतर कर्मचारी होंगे सम्मानित

 
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस तैयारी कमेटी की बैठक डीएसडब्ल्यू डॉ एससी दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पीजी विभाग के एक शिक्षक, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के एक थर्ड ग्रेड कर्मचारी तथा वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर के फोर्थ ग्रेड कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा. जिसको विश्वविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

कोविड गाइडलाइन नहीं पालन करने पर समारोह से होंगे बाहर

समारोह में सोशल डिस्टेंस के अलावा मास्क पहनना अनिवार्य होगा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पूर्व में ही सूचित किया जाएगा कि यदि कोविड-19 नियम का उल्लंघन किया जाता है तो कार्रवाई करते हुए समारोह से बाहर कर दी जाएगी. सभी कॉलेज को भी निर्देश दिया गया कि कोविड-19 नियम के तहत कार्यक्रम आयोजित करें. समारोह में भाषण, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविद्यालय में सुबह 7 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा, जिसके बाद पीजी विभाग में झंडात्तोलन होगा. बैठक में मुख्य रूप से वित्त पदाधिकारी डॉ पी के पाणी, प्रॉक्टर डॉ एमए खान, सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्र, एम एन मिश्रा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही