Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विवि : पॉलिटिकल साइंस विभाग में स्वागत समारोह का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस विभाग में शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों का स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान व विभागाध्यक्ष डॉ परशुराम सअल के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर विभाग के एअचोडी परशुराम सअल ने कहा कि विद्यार्थी अपना डिग्री लेकर कॉलेज से भले ही चले जाते हैं, लेकिन उसकी असली पढ़ाई डिग्री मिलने के बाद शुरू होती है. यह जीवन की पढ़ाई है. हर किसी को कुछ बनने की इच्छा है, कोई हासिल कर करता है तो कोई हासिल नहीं कर पाते हैं लेकिन हार नहीं मानना है. जीवन एक संघर्ष है. एक दिन हर किसी को मुकाम हासिल होता ही है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में विद्यार्थी जाये. लेकिन हमेशा शिक्षकों का सम्मान करते रहें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Ku-Political-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-for-the-first-time-in-langdih-village-women-organized-harinam-sankirtana/">चांडिल

: लेंगडीह गांव में पहली बार महिलाओं ने हरिनाम संकीर्तन का किया आयोजन
उन्होंने कहा कि अनुशासन ही जीवन में आगे बढ़ने की सीढ़ी होती है. जिसको हमेशा याद रखा जाना चाहिये. शिक्षा ही जीवन का महत्वपूर्ण कार्य है, इसको गंभीरता, इमानादारी व निष्ठावान तरीके से पूरा करना चाहिये. मौके पर पीजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सीनियर विद्यार्थियों को विदाई दी मौके पर सहायक प्रोफेसर डॉ मनमत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा प्राप्त करना ही एक अवसर मिलता है. इसे पूरा करना चाहिये. उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों का स्वागत कर इमानदारी से पढ़ाई करने की सलाह दी. मौके पर सहायक प्रोफेसर लक्ष्मी बोदरा, टॉपर छात्रा मीरा कुमारी ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही