Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय: कदाचार मुक्‍त हुई पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा,  टाटा कॉलेज में 13 विद्यार्थी अनुपस्थित

 
Chaibasa (sukesh Kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू हो गई है. मंगलवार को टाटा कॉलेज के परीक्षा भवन में लगभग 512 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में परीक्षा आयोजित की गईं. विधार्थी सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा में शामिल हुए. टाटा कॉलेज में पीजी विभाग व महिला कॉलेज चाईबासा के विद्यार्थियों का सेंटर बनाया गया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/gandhis-assassination-continues/">जमशेदपुर

: एमजीएम के बेको में युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

कदाचार मुक्त परीक्षा के लिये उड़नदस्ता टीम गठित

मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय ने उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया है. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से सख्त है. मंगलवार की परीक्षा में हिंदी,  हो के अलावा विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई. टाटा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एससी दास ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर शिक्षकों को कड़ा निर्देश दिया गया है, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें:CM">https://lagatar.in/ed-wants-to-summon-cms-press-advisor-abhishek-pintu-saryu-rai/">CM

के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू को समन करना चाहती है ईडी- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही