Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश परीक्ष-2022 रद्द, पायी गयी थी अनियमितता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा (केयूपीईटी)-2022 तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयी है. यह परीक्षा राजभवन के आदेश पर रद्द की गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है, जिसमें राजभवन के आदेश का हवाला दिया गया है. बताया जाता है कि केयूपीईटी-2022 में कुछ अनियमितताएं पायी गयी थीं. जांच के क्रम में इसकी जानकारी मिलने के बाद राजभवन ने इस पर संज्ञान लेते हुए उक्त कार्रवाई की है. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-big-change-in-accountancy-subject-in-12th-board-exam/">CBSE

: 12वीं बोर्ड परीक्षा में अकाउंटेंसी विषय में बड़ा बदलाव

केयू में पांच वर्ष बाद हुई थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

परीक्षा का आयोजन वर्ष 2022 के दिसंबर माह में किया गया था, जिसमें कोल्हान समेत राज्य भर के करीब 1500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक परीक्षा के परिणामों की भी घोषणा नहीं की गयी है, जबकि परीक्षा आयोजित हुए लगभग 11 महीने बीत चुके हैं. विश्वविद्याल में करीब पांच वर्ष बाद इस परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : NEET">https://lagatar.in/neet-changes-in-neet-syllabus/">NEET

: नीट के सिलेबस में बदलाव

फिर होगी परीक्षा, निःशुल्क कर सकेंगे आवेदन

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि केयूपीईटी-2022 में शामिल परीक्षार्थियों के लिए पुनः स परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इस परीक्षा में संबंधित परीक्षार्थी निःशुल्क आवेदन कर शामिल हो सकते हैं. विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से केयूपीईटी के पुनः आयोजन के लिए जल्द ही कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्गत की जायेगी. इसके अलावा यूजीसी नेट अथवा जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अलग से सूचना जारी की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही