Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : 300 अंकों की होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, निगेटिव मार्किंग नहीं

 
Jamsedpur (Anand Misra) : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित कर दी गयी है. परीक्षा 3 दिसंबर को होगी. इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधाकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 3 नवंबर है. इन महत्वपूर्ण तिथियों के साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार परीक्षा 3 घंटे की होगी, जिसमें दो पेपर होंगे. दोनों पेपर कुल 300 अंकों के होंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/unique-initiative-in-jamshedpur-107-people-including-the-health-minister-donated-blood-in-four-hours-in-the-puja-pandal/">जमशेदपुर

में अनोखी पहल, पूजा पंडाल में चार घंटे में स्वास्थ्य मंत्री समेत 107 लोगों ने किया रक्तदान

किस पेपर में कितने प्रश्न और अंक

परीक्षा में दो पेपर की होगी. दोनों पेपर में मल्टीपल च्वाइस प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जायेंगे. इसमें पहला पेपर अनिवार्य होगा, जबकि दूसरा कोर पेपर होगा, जिसमें सीएसआईआर यूजीसी के सिलेबस के अनुसार प्रश्न पूछे जायेंगे. पहला प्रश्न कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जायेंगे. इस प्रकार इस पेपर में प्रत्येक प्रश्न दो-दो अंकों के होंगे. वहीं दूसरे पेपर में 200 अंकों के कुल 100 प्रश्न होंगे. इस पेपर में भी प्रत्येक प्रश्न दो-दो अंकों के होंगे. परीक्षा सुबह 11:00 बजे आरंभ होगी, जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही