Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय: काशी साहू कॉलेज व सिंहभूम कॉलेज के प्रिंसिपल 31 अक्टूबर को होंगे सेवानिवृत्त

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी 31 अक्टूबर को दो कॉलेज के प्रिंसिपल रिटायर हो रहे हैं. जिसमें काशी साहू कॉलेज सरायकेला के स्थायी प्रिंसिपल डॉ जीपी राजवार तथा सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ डीके पांडेय शामिल हैं. काशी साहू कॉलेज सरायकेला के डॉ राजवार 1994 बैच के स्थायी प्रिंसिपल हैं. 1994 बैच के स्थायी प्रिंसिपल में डॉ जीपी राजवार ही कोल्हान विवि के अंतिम प्रिंसिपल हैं. डॉ शुक्ला मोहांती भी 1994 में बहाल हुई थीं. लेकिन वे पूर्व में ही रिटायर हो चुकी हैं. डॉ राजवार के रिटायर हो जाने के बाद कोल्हान विवि में 1994 बैच के एक भी स्थायी प्रिंसिपल नहीं बचेंगे. कमीशंड प्रिंसिपल की बात करें तो 2017 में हुई बहाली में वर्तमान में चार प्रिंसिपल विभिन्न कॉलेजों में अपनी सेवा दे रहे हैं. जिसमें को-ऑपरेटिव जमशेदपुर के स्थायी प्रिंसिपल डॉ अमर सिंह, वर्कस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसपी महालिक, एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मुद्रिता चंद्रा व मझगांव डिग्री कॉलेज के स्थायी प्रिंसिपल डॉ बीएन प्रसाद शामिल हैं. इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रिंसिपल डॉ जीपी राजवार और डॉ डीके पांडेय के रिटायरमेंट होने से पूर्व ही नये प्रिंसिपल की तलाश जारी है. वरीयता के आधार पर प्रभारी बनाने पर विचार किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही