Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : छठा दीक्षांत समारोह अप्रैल प्रथम सप्ताह में, बैठक 3 मार्च को

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर आगामी 3 मार्च को विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में बैठक बुलायी गयी है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार दीक्षांत समारोह का आयोजन आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में संभव है. हालांकि इस बार समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करने की तैयारी है. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/chief-engineer-birendra-ram-accused-of-corruption-suspended/">भ्रष्टाचार

के आरोपी चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम हुए सस्पेंड
इसके लिए विश्वविद्याय को राजभवन से भी स्वीकृति मिल गयी है. इसके लिए राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति को अधिकृत किया गया है. अतः कुलपति डॉ गंगाधर पांडा जल्द ही राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से मिल कर समय लेने का प्रयास करेंगे. राष्ट्रपति के आने की तिथि निश्चित होते ही दीक्षांत समारोह की तिथि की घोषणा कर दी जायेगी. समारोह को लेकर आगामी गुरुवार को होने वाली बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी. इसके अलावा उस दिन दोपहर पूर्व सिंडिकेट की भी बैठक होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही