Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय: कोरोना प्रभावित विद्यार्थियों के लिए हो रही स्पेशल परीक्षा, 7 सितंबर से होगी शुरू

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विवि के स्नातकोत्तर सेमेस्टर फोर्थ के विद्यार्थियों के लिये आगामी 7 सितंबर से स्पेशल परीक्षा आयोजित होगी. इसमें वही विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं जो कोरोना काल में परीक्षा से वंचित रह गए हों. जैसे या तो वे कोरोना पॉजिटिव रहे हों, या परीक्षा के दौरान उनका क्षेत्र क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया हो, या लॉकडाउन की वजह से दूसरे शहर से नहीं आ पाये हों, वैसे विद्यार्थी यादि परीक्षा नहीं दे पाये हैं तो वे 7 सितंबर से दे सकते हैं. इसमें पुराने सत्र के भी विद्यार्थी को शामिल किया गया है.

यूजी के लिए भी विशेष परीक्षा जल्द होगी

विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि सत्र 2019-20 के कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो कोरोनाकाल के दौरान परीक्षा देने से वंचित रह गये थे. उन सभी विद्यार्थियों के लिये अलग से विवि की ओर से विशेष परीक्षा आयोजित की गई है. जिसको लेकर परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया है. विद्यार्थी अपना परीक्षा निर्धारित समय पर दे सकते हैं. इस परीक्षा में लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरे हैं. कुछ दिनों के बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. यूजी के विद्यार्थियों के लिए भी जल्द ही विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसकी तैयारी आरंभ हो गयी है. कोरोना काल में कई विद्यार्थी चाह कर भी परीक्षा दे नहीं पाये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही