Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातक प्रथम सेम की प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर छात्र परेशान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हो चुकी है. परीक्षा पिछले 13 सितंबर को ही संपन्न हो गयी. उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा नहीं की गयी है. इसे लेकर छात्र खासे परेशान हैं. छात्रों का कहना है कि एक तो सत्र छह महीने विलंब चल रहा है. इसके बावजूद अभी तक प्रयोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा नहीं होने की वजह से रिजल्ट में भी देर होगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/many-ips-posts-are-vacant-in-jharkhand-22-officers-waiting-for-posting/">झारखंड

में IPS के कई पद खाली, पोस्टिंग के इंतजार में 22 ऑफिसर
छात्रों का मानना है कि इस तरह सत्र और भी विलंब हो सकता है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कॉलेज या विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा रहा है. स्नातक पार्ट वन की प्रयोगिक परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही