Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : टाकू ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेताया, लंबित समस्याओं का जल्द समाधान नहीं तो कोर्ट जायेंगे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से मिला. इस दौरान टाकू की ओर से कुलसचिव को कुलपति के नानी ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से बताया गया कि 16 वर्षों की सेवा के बाद भी प्रोन्नति से संबंधित संचिका अभी 8 माह बीत जाने पर भी जेपीएससी को नहीं भेजी गयी है. इससे शिक्षकों को आर्थिक एवं अकादमिक क्षति हो रही है. टाकू की ओर से बताया गया है कि इस मसले पर कुलपति एवं कुलसचिव ने संज्ञान लेते हुए 15 मार्च से पूर्व संचिका जेपीएससी को भेज देने का अश्वशन दिया है. वहीं दूसरी मांग से अवगत कराते हुए अवकाश में हुई कटौती को लेकर टाकू ने असंतोष व्यक्त किया. साथ ही यूजीसी और झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम का हवाला देते हुए परिनियम के अनुरूप प्रावकाश देने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-melodious-gathering-at-karim-city-college-university-topper-students-of-ug-and-pg-were-honoured/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में सजी सुरों की महफिल, सम्मानित किये गये यूजी और पीजी के यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र
टाकू ने कहा कि शैक्षणिक संवर्ग की सेवा को अन्य सेवाओं के साथ जोड़ कर नहीं देखा जा सकता है, इसलिए शिक्षकों को शोध कार्य एवं अन्य अकादमिक कार्यो के लिए निर्धारित प्रावकाश दिया जाना चाहिए. यदि विश्वविद्यालय प्रशासन अवकाश में हुई कटौती पर पुनर्विचार नहीं करता है, तो टाकू शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के संरक्षण के लिए न्यायालय की शरण मे जाने को बाध्य होगा. प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त शिक्षकों के नियमित वार्षिक वेतनवृद्धि एवं वेतन निर्धारण के लिए भी कुलपति से आग्रह किया तथा कुछ नवनियुक्त शिक्षकों के पीएचडी गाइड बनने के रास्ते मे जो भी अड़चन है उसे दूर करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : संगठित">https://lagatar.in/efforts-to-curb-organized-crime-dig/">संगठित

अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश : डीआईजी
बताया गया है कि इन मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रसाशन ने टाकू को अश्वस्त किया है. प्रतिनिधिमंडल में टाकू के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश, महासचिव इंदल पासवान, क्षेत्रीय सचिव डॉ बिनय कुमार सिंह, सचिव डॉ संदीप चंद्रा, सदस्य डॉ एसपी सिंह, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ संजीव आनंद, डॉ दिलचंद राम, डॉ सौभित रंजन, डॉ दीपक मिंज, डॉ संजय कुमार, डॉ मनोज कुमार साव, डॉ संजेश तिवारी, डॉ कुमार विशाल, प्रो विशाल मुंडा, प्रो विनोद कुमार, डॉ पास्कल बेक, डॉ रूबी रानी, डॉ हरीश कुमार, डॉ मयंक, डॉ मीनाक्षी मुंडा, डॉ बसंत, डॉ कच्छप, एवं अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही