Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत अलग आना कोई नयी बात नहीं है. पूर्व में भी प्रश्नपत्र सिलेबस से बाहर अथवा अन्य पैटर्न पर आते रहे हैं. ऐसा ही कुछ गुरुवार को भी स्नातक चौथे सेमेस्टर के जियोलॉजी के छात्रों की पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट और इतिहास की परीक्षा देखने को मिला. इसे लेकर जमशेदपुर स्थित कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने विरोध जताया, तो कहीं-कहीं हंगामा भी किया. इसके बाद परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट की जगह उत्तरपुस्तिका पर उत्तर लिखना पड़ा. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-directs-jac-and-mandar-college-said-issue-admit-card-students-50-thousand-fine-on-college/">HC

का JAC और मांडर कॉलेज को निर्देश, कहा – छात्रों को जारी करें एडमिट कार्ड, कॉलेज पर 50 हजार जुर्माना
पहली पाली में परीक्षार्थियों ने बताया कि जियोलॉजी में पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट की परीक्षा में जहां ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडर) शीट पर देने थे, वहां प्रश्नपत्र में सब्जेक्टिव प्रश्न दे दिये गये. इसे देख परीक्षार्थियों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया. इस पर परीक्षा केंद्रों की ओर से विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से संपर्क कर जानकारी दी गयी. उसके बाद विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के निर्देश पर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट के स्थान पर उत्तरपुस्तिका दी गयी. इसके बाद परीक्षार्थी शांत हुए. इसके बाद दूसरी पाली में इतिहास की परीक्षा में भी ऐसा ही हुआ. ऑब्जेक्टिव प्रश्नों आधे सब्जेक्टिव प्रश्न दे दिये गये थे. इस पर विरोध जताने के पर उत्तरपुस्तिका दी गयी, जिसका उत्तर लिखना पड़ा. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/decision-of-supreme-court-appointment-of-cec-ec-will-be-done-on-advice-of-committee-of-pm-leader-of-opposition-and-cji/">सुप्रीम

कोर्ट का अहम फैसला, पीएम, विपक्ष के नेता और CJI की समिति की सलाह पर होगी CEC- EC की नियुक्ति

कोई गड़बड़ी नहीं हुई : परीक्षा नियंत्रक

कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रश्नपत्र में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. सारे प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गये थे. प्रश्नपत्र के पैटर्न में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. 35 अंकों की परीक्षा थी, जिसका परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण तरीके से उत्तर लिखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही