Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : मैथ में शिक्षकों की भारी कमी, दो-दो कॉलेजों में क्लास लेते हैं शिक्षक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में गणित विषय के शिक्षकों की भारी कमी है. पूरे विश्वविद्यालय में गणित के मात्र चार शिक्षक हैं, जिनमें से तीन शिक्षक दो-दो कॉलेजों में क्लास लेते हैं. इनमें एक जमशेदपुरी वीमेंस यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉ एमए खान भी शामिल हैं, जो वीमेंस यूनिवर्सिटी में यह पदभार संभालने के साथ ही जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गणित की क्लास भी लेते हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-simultaneously-started-11-employment-oriented-certificate-courses/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने एकसाथ शुरू किये रोजगारपरक 11 सर्टिफिकेट कोर्स
इसके अलावा तीन शिक्षकों में एक शिक्षक डॉ एएन गुप्ता सप्ताह में चार दिन घाटशिला कॉलेज और दो दिन करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में क्लास लेते हैं. बचे दो शिक्षकों में एक शिक्षिका साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में पदस्थापित हैं. जबकि सरायकेला के काशी साहू कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भी गणित विषय की क्लास लेते हैं. इस तरह विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पठन-पाठन चल रहा है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही