Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय में दो घंटे की परीक्षा का नियम अब खत्म, फिर से तीन घंटे की होगी परीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में कोरोना गाइडलाइन के तहत दो घंटे की परीक्षा लेने का नियम तैयार किया गया था. अबतक हो रही सभी परीक्षाएं दो घंटे की ली जा रही थीं. लेकिन अब नियम में फिर बदलाव कर दिया गया है. अब आगामी घोषित होने वाली परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी. परीक्षा विभाग ने शुक्रवार को इससे संबंधित एक अधिसूचना जारी कर दी है. जिसमें यूजी सेमिस्टर वन तथा फोर्थ का परीक्षा कार्यक्रम 29 नवंबर से निर्धारित किया गया है. दो पाली में परीक्षा होगी. सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यूजी सेमिस्टर वन तथा 1 बजे से 4 बजे तक यूजी सेमिस्टर फोर्थ की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में रिपोर्टिंग करना है. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो इसको लेकर सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि ये परीक्षाएं 18 दिसंबर तक चलेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही