Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान यूनिवर्सिटी : दीक्षांत समारोह में टॉपर व पीएचडी धारी होंगे सम्मानित, शेष विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में ग्रेजुएशन डे समारोह

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी यानी छठे दीक्षांत समारोह को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. छठा दीक्षांत समारोह आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित है. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में तय किया गया दीक्षांत समारोह में सिर्फ 2021 के पासआउट पीएचडी धारी एवं गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थी ही शामिल होंगे. उन्हें मुख्य अतिथि के द्वारा गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान किया जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-admission-in-ignou-now-till-march-10/">जमशेदपुर

: इग्नू में एडमिशन अब 10 मार्च तक
विश्विद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणि ने बताया कि शेष विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय पीजी विभाग तथा कॉलेजों में ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन कर डिग्री का वितरण किया जायेगा. ग्रेजुएशन डे समारो दीक्षांत समारोह के बाद होगा. इस समाराेह के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. विश्वविद्यालय़ ने पूरे दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया है. कमेटियों की घोषणा शनिवार को की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही