Search

 
 
 

कोल्हान विवि : यूजी सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए प्राप्त हुए कुल 27619 आवेदन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई थी. इस दौरान कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में नामांकन के लिए कुल 27619 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें सबसे अधिक 2947 आवेदन घाटशिला कॉलेज के लिए प्राप्त हुआ. वहीं टाटा कॉलेज (चाईबासा) के लिए 2892, एलबीएसएम कॉलेज (जमशेदपुर) के लिए 2500, ग्रेजुएट कॉलेज (जमशेदपुर) के लिए 2034, सिंहभूम कॉलेज (चांडिल) के लिए 1998, जमशेदपुर कॉ-ऑपरेटिव कॉलेज 1760, जेएलएन कॉलेज (चक्रधरपुर) 1731, केएस कॉलेज (सरायकेला) के लिए 1693 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं एमबीएनएस इंस्टीट्युट ऑफ ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के लिए मात्र एक आवेदन प्राप्त हुए. विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्तांक के आधार पर जल्द ही पहला मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-made-nap-workers-hostage-for-two-hours-when-they-went-to-measure-in-the-village/">चक्रधरपुर

: गांव में नापी करने गए नप कर्मियों को ग्रामीणों ने दो घंटे बनाया बंधक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही