Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : छात्रों को रोजगार दिलाने में विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल फिसड्डी

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय अपने स्थापना काल के बाद से ही लगातार विकास की ओर अग्रसर है. विश्वविद्यालय में जी से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई होती है, लेकिन विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल अपने छात्रों को रोजगार दिलाने की दिशा में पूरी तरह सफलता नहीं हासिल कर सका है या यूं कहें कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल अब तक फिसड्डी साबित हुआ है. वर्तमान आंकड़े बताते हैं कि हर वर्ष जहां हजारों छात्र विश्वविद्यालय से पीजी की डिग्री हासिल करते हैं, वही केंपस प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब हासिल करने वालों की संख्या नगण्य है. इसे भी पढ़ें : पारा">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-will-hold-talks-with-a-10-member-team-of-para-teachers-cmo-was-called/">पारा

शिक्षकों की 10 सदस्यीय टीम से वार्ता करेंगे सीएम के प्रधान सचिव, CMO से बुलाया आया

नाम मात्र के प्लेसमेंट ड्राइव

विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल तो है, लेकिन देखा जाए तो अब तक नाम मात्र के ही प्लेसमेंट ड्राइव चलाए गए हैं. साल में एक दो बार प्लेसमेंट ड्राइव चल जाए तो या छात्रों के लिए किस्मत की बात होती है. विश्वविद्यालय के स्थापना काल से लेकर अब तक देखा जाए तो आरंभिक काल में कैंपस प्लेसमेंट हुए ही नहीं. उसके बाद वर्ष 2016 के बाद से विश्वविद्यालय में कुछ केंपस ड्राइव चलाया जाए, जिसमें कुछ छात्रों को रोजगार मिला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-14-students-of-nttf-rd-tata-institute-of-technology-selected-in-pmt-company/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 14 छात्रों का पीएमटी कंपनी में चयन

5 साल में 633 विद्यार्थियों को मिला जॉब

कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभाग में हजारों की संख्या में छात्र पढ़ाई करते हैं. हर साल करीब 5000 छात्र जी की डिग्री हासिल कर विश्वविद्यालय से पास आउट होते हैं. पिछले 5 साल के आंकड़े को देखा जाए तो 25000 छात्रों में से आज तक मात्र 633 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से रोजगार दिला सका है. वर्षवार प्लेसमेंट
  • 2018 : 122
  • 2019 : 113
  • 2020 : 90
  • 2021 : 128
  • 2022 : 180
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pmo-team-will-arrive-on-sunday-to-take-stock-of-fisheries-and-boating/">चाईबासा

: मछली पालन व नौका विहार का जायजा लेने रविवार को पहुंचेगी पीएमओ की टीम

क्या कहते हैं विश्वविद्यालय के अधिकारी 

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में प्लेसमेंट सेल को मजबूत और सक्रिय करने की दिशा में कई आवश्यक कदम उठाया गया है. निकट भविष्य में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. हालांकि अब तक जितने भी प्लेसमेंट ड्राइव हुए हैं उनका समुचित डाटा विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध नहीं हो पाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही