Search

कोल्हान विश्वविद्यालय : सीयूईटी के लिए यूजीसी से जुड़ेगा विश्वविद्यालय

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई. इसमें सरकार के निर्देश के अनुसार सेंट्रलाइज्ड यूनिवर्सिटी एंट्रांस टेस्ट (सीयूईटी) को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में पंजीकरण कराने पर निर्णय लिया गया. इसके तहत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया गया. ताकि पंजीकरण करा कर सीयूईटी के लिए विश्वविद्यालय को सीयूईटी से जोड़ा जा सके. इसे भी पढे़ं : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-gst-will-not-be-applicable-in-the-entrance-examination-fee-of-educational-institutions/">जमशेदपुर

: शैक्षणिक संस्थानों के प्रवेश परीक्षा में सेवाओं पर जीएसटी पर छूट
विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी एवं प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि सरकार के निर्णय और आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय सीयूईटी की तैयारी कर रहा है. आगामी सत्र 2023-27 में इसके माध्यम से ही सभी विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में एडमिशन लिया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp