Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : कुलपति डॉ गंगाधर पांडा 15 मई को यूजीसी में रखेंगे विश्वविद्यालय का पक्ष

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय को इस बार भी नैक का सी ग्रेड मिलने से असंतुष्ट विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समक्ष 17 बिंदुओं से युक्त अपना पक्ष तो रख ही दिया है. अब यूजीसी के निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन यूजीसी में हाई लेवल कमेटी के समक्ष पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपना पक्ष रखेगा. यूजीसी के प्रावधानों के मुताबिक विश्वविद्यालय पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन को आयोग की आधिकारिक वेबसइट पर अपलोड कर चुका है. वहीं पीपीटी के माध्यम से पक्ष रखने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा यूजीसी दिल्ली जायेंगे. इस दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ गोराई भी रहेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/good-news-for-candidates-waiting-for-jpsc-vacancy-notification-related-to-vacancy-will-be-released-soon/">रांची:

JPSC की वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिये खुशखबरी, जल्द जारी होगा वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन
बता दें कि इस बार भी पिछली बार की तरह नैक का सी ग्रेड मिलने से विश्वविद्यालय प्रशासन संतुष्ट नहीं है. इस कारण विश्वविद्यालय की ओर से यूजीसी में अपील की गयी थी. उसके बाद यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालय को निर्धारित समय-सीमा के अंदर बिंदुवार अपना पक्ष रखने को कहा गया. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से वेबसाइट पर अपने पक्ष को अपलोड करने को कहा गया था. इसके बाद 15 मई को विश्वविद्यालय के कुलपति को हाई लेवल कमेटी के समक्ष पीपीटी के माध्यम से विश्वविद्यालय का पक्ष रखने के लिए कुलपति समेत दो सदस्यीय टीम को बुलाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही