Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करीम सिटी कॉलेज में कोल्हान विवि के यूजी सेमेस्टर 6 की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच आज से शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur/Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर–6 के विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच सोमवार से करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर में शुरू हो गई है. पहले दिन लगभग 200 शिक्षकों ने जांच की. विश्वविद्यालय ने 517 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति मूल्यांकन कार्य के लिए किया था. लेकिन इसमें 200 शिक्षकों ने योगदान नहीं देने का आवेदन दिया. इसमें स्वास्थ्य कारणों का हवाला देने के साथ ही परिवारिक समस्या का भी उल्लेख किया गया है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-will-take-out-a-foot-march-from-gandhi-maidan-today-invites-tejashwi-too/">आज

गांधी मैदान से तेजप्रताप यादव निकालेंगे पैदल मार्च, तेजस्वी को भी दिया आमंत्रण
इसके बाद परीक्षा विभाग ने लगभग 300 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करीम सिटी कॉलेज में मूल्यांकन कार्यों के लिए किया. लगभग 16000 विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका की जांच होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि पहले दिन लगभग 200 शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पहुंचे. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मूल्यांकन केंद्र में उत्तरपुस्तिका की जांच की गई. उन्होंने कहा कि मूल्यांकन का काम एक माह तक चलेगा. सभी का प्रयास है कि एक माह के बाद यूजी सेमेस्टर 6 का परिणाम जारी किया जाए, ताकि निर्धारित समय पर विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम मिल पाए. विश्वविद्यालय में मात्र एक ही मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही