Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटपानी-खरसावां सीमा पर तीन माह में बन कर तैयार हो जाएगा कोल्हान का पहला हॉर्टिकल्चर कॉलेज, सीमांकन किया

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kharsawan : खरसावां के कोंतला मौजा व खूंटपानी के बिंज मौजा के सीमा पर कोल्हान का पहला हॉर्टिकल्चर कॉलेज तीन से चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा. खूंटपानी व खरसावां अंचल क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉलेज की सरकारी भूमि का सीमांकन किया गया. यह कोल्हान का पहला हॉर्टिकल्चर कॉलेज है. मालूम हो कि खूंटपानी का हॉर्टिकल्चर संचालित हो रही है. हॉर्टिकल्चर कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. 9.84 करोड़ रुपए की लागत से यहां तीन मंजिला कॉलेज भवन के साथ-साथ प्रशासनिक भवन व एकेडमिक भवन, एक सौ बेड का ब्वायज हॉस्टल, 24 बेड का गर्ल्स हॉस्टल, आठ यूनिट का असिस्टेंट प्रोफेसर क्वार्टर, 20 यूनिट का कर्मचारी क्वार्टर, बाउंड्री आदि का निर्माण कार्य चल रहा है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से भवनों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है. खूंटपानी-खरसावां सीमा पर कोंतला गांव में वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने हॉर्टिकल्चर कॉलेज का शिलान्यास किया था. कॉलेज का पूरा कैंपस खरसावां अंचल के 51.44 व खूंटपानी अंचल के 17.41 एकड क्षेत्र में फैला हुआ है.

पुलिस व ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई नापी

खुंटपानी व खरसावां अंचल क्षेत्र में निर्माणाधीन उद्यान महाविद्यालय के सरकारी भूमि सीमांकन किया गया. इसके अलावे खूंटपानी अंचल के बींज मौजा के खाता संख्या एक के प्लॉट संख्या 687 में 3.34 एकड़, 689 में 13.88 एकड़ व 380 में 0.20 एकड़ रकवा (कुल 17.41 एकड़ रकवा) का सीमांकन किया गया. खरसावां अंचल के कोंतला मौजा के खाता संख्या 56 के कोंतला मौजा के खाता संख्या 56 में प्लॉट संख्या 492, 491, 561, 560, 562, 563, 564 व 565 में कुल 51.44 एकड़ रकवा का सीमांकन किया गया. यह भूमि उद्यान महाविद्यालय की स्थापना के लिये कृषि एवं गन्ना विकास विभाग को पूर्व में ही हस्तांतरण किया गया था. बिरसा कृषि विश्व विद्यालय, रांची के कनीय अभियंता जियाउद्दीन अंसारी, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं आस पास के ग्रामीणों की उपस्थिति में नापी किया गया. नापी के पश्चात खूंटा गाड कर सीमांकन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही