Search

कोल्हान की खबरें : हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों ने किया सड़क जाम, लाठी चार्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar)हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना चौक पर चालकों ने प्रदर्शन करते हुए एनएच 33 को जाम कर दिया. चालकों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया और नए कानून के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. नए वर्ष के पहले दिन चालकों के इस विरोध प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. नए साल में परिजनों के साथ पिकनिक मनाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/stir-in-jharkhand-politics-sarfaraz-ahmeds-resignation-has-many-meanings/">झारखंड

की राजनीति में हलचल,सरफराज अहमद के इस्तीफे के हैं कई मायने
विरोध प्रदर्शन की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक ना सुनी. पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हलका बल प्रयोग किया जिससे भीड़ हट गई. हालांकि प्रदर्शनकारी फिर से जुट गई. मामला बढ़ता देख क्यूआरटी को मौके पर बुलाया गया. क्यूआरटी ने भी लाठी चार्ज किया जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी मौके से हट गए. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dc-held-meeting-through-video-conferencing/">कोडरमा

: डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

नए कानून के आने से चालकों को परेशानी

चालकों ने कहा कि नए कानून के आने से कई चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. दुर्घटना होने पर चालक पर जुर्माना और जेल होगी. चालक को वेतन भी कम मिलता है. एक चालक कहां से इतने पैसे लाएगा. अगर वह जेल चला जाए तो परिवार वालों का भरण-पोषण कैसे होगा. चालकों का कहना है कि सरकार विदेशों के कानून भारत में लागू कर रही है. विदेश में एक चालक 8-10 घंटे ही वाहन चलाता है. अगर नियम लागू करना है तो यह नियम लागू करे. वहीं डीएसपी पटमदा सुमित कुमार ने बताया कि चालकों द्वारा ट्रकों को सही ढंग से नहीं लगाया गया था, जिससे जाम की स्थिति हो गई थी. फिलहाल जाम को हटा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dc-held-meeting-through-video-conferencing/">कोडरमा

: डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

घाटशिला : स्व. आशा लता सरकार की पुण्यतिथि पर कंबल का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Punytithi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को एनआरआई जोगेश्वरी प्रसाद सरकार की माता आशा लता सरकार की जयंती पर लिली फाउंडेशन की ओर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि जोगेश्वरी प्रसाद सरकार इसी विद्यालय से पठन-पाठन कर आज अमेरिका में कार्यरत है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dc-held-meeting-through-video-conferencing/">कोडरमा

: डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक
उनकी माता जी स्व. आशा लता सरकार के स्मृति में जेसी स्कूल परिसर में लिली फाउंडेशन के सहयोग से आज एक ऑडिटोरियम का निर्माण किया है जो कि यहां के लोगों के लिए किसी भी तरह के कार्यक्रम में उपयोगी साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि अपनी माता की जयंती पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण करें. इसी के तहत कंबल का वितरण किया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मनोरंजन बक्शी, प्रधानाचार्य रीता मंडल, नीलू दत्त, सुनील सरकार, कंतोलाल दास सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-dam-buzzing-with-tourists-people-enjoyed-boating/">धनबाद

: पर्यटकों से गुलजार रहा मैथन डैम, लोगों ने लिया नौकाविहार का आनंद

बहरागोड़ा : प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-Gramin-Jam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सालदोहा चौक में माटिहाना चाकुलिया मुख्य सड़क पर बीते शनिवार को तुहिना दे नामक महिला की सड़क दुर्घटना मैं इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी.महिला की मौत के बाद सालदोहा गांव के ग्रामीणों भारी ट्रकों के परिचालन के खिलाफ आक्रोश हो गए है. रविवार रात से ही ग्रामीणों ने सड़क को दोनों तरफ से घेर कर सड़क जाम कर दिया था. इस दौरान उसे जगह में गाड़ियों की काफी लंबी कतार लग गई.ग्रामीणों का कहना है कि जबतक उक्त सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं लग जाते व भारी ट्रकों की परिचालना बंद न हो जाते तब तक उक्त सड़क जाम रहेगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/stir-in-jharkhand-politics-sarfaraz-ahmeds-resignation-has-many-meanings/">झारखंड

की राजनीति में हलचल,सरफराज अहमद के इस्तीफे के हैं कई मायने
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-Gramin-Jam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्थानीय विधायक समीर मोहंती को जाम स्थल पर आने की भी मांग कर रहे थे. सोमवार की सुबह सड़क जाम की सूचना पाकर बरसोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव, पुअनि रामदेव कुमार,एएसआई कुलदीप ठाकुर जाम स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तथा सड़क जाम को मुक्त कराने की बात कही. लेकिन ग्रामीण किसी भी हाल में सड़क जाम छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए.ग्रामीणों का कहना है कि जबतक जाम स्थल पर विधायक तथा प्रशासन नहीं आ जाते तथा हमारे मांग पूरे नहीं हो जाते तबतक सड़क जाम रहेगा. सूचना पाकर बीडीओ केशब भारती, सीओ भोला शंकर महातो,माणूसमुड़िया के मुखिया राम मुर्मु आदि पहुंच कर ग्रामीणों से मिले तथा सड़क को जाम मुक्त करने की अपील की. लेकिन ग्रामीणों ने मानने के लिए तैयार नहीं थे. काफी समझाने के बाद बीडीओ भारती व बरसोल थाना प्रभारी उरांव ने ग्रामीणों से कहा कि दुर्घटना बीमा के तहत कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद 15 से 20 लाख रुपया मिलेगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-picnic-spot-buzzing-on-new-year/">कोडरमा

: नया साल पर पिकनिक स्पॉट रहा गुलजार
झारखंड सरकार के तहत दुर्घटना बेनिफिट एक लाख रुपिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 12 से 15 दिन के अंदर मिलेगा. गाड़ी का मालिक मंगलवार शाम को बरसोल थाना पहुंचने के बाद वहां पर बैठक करके मालिक से कुछ मुआवजा राशि देने का व्यवस्था करेंगे. इसके बाद बीडीओ ने अपने स्तर से से डीटीओ ,डीसी तथा एसडीओ को भारी वाहन दिन के समय परिचालन बंद करने का आग्रह किया .यह सभी आश्वासन सुनने के बाद ग्रामीण शांत हुए तथा मुख्य सड़क को देर शाम जाम मुक्त कराया. साथ ही परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-angry-passengers-create-ruckus-due-to-cancellation-of-utkal-express/">जमशेदपुर

: उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहने से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

बहरागोड़ा : अक्षत कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों राम भक्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-Kalash-Yatra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragor (Himangshu karan) : सोमवार शाम को अयोध्या से आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल के अक्षत कलश को पाटपुर पंचायत के पाटपुर स्थित शीतला मंदिर से लाकर मातृशक्ति के शंखध्वनी और संकीर्तन मंडली के द्वारा संकीर्तन एवं श्रीराम का जयघोष करते हुए जगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया. यह कलश यात्रा शीतला मंदिर से निकलकर बाजार मार्ग होते हुए पाटपुर स्थित शिव मंदिर, रंकणी मंदिर और मनसा मंदिर एवं अंत में जगन्नाथ मंदिर में पहुंची. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-picnic-spot-buzzing-on-new-year/">कोडरमा

: नया साल पर पिकनिक स्पॉट रहा गुलजार
अक्षत कलश को जगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया. इस कलश यात्रा में जमशेदपुर विभाग के विभाग कार्यवाह मनोज कुमार गिरि, घाटशिला जिला के पार्थ सारथी साव तथा पाटपुर गांव के दिलीपानंद गोस्वामी, पुजारी भोटु पाठक, मन्टु साहा, प्रदीप साहा, पंकज कुमार दास, मनोज कास्त आदि स्वयंसेवक शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dc-held-meeting-through-video-conferencing/">कोडरमा

: डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

चांडिल : पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी पहचान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-ACCI-Bike.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : साल के पहले दिन तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली. एक ओर जहां लोग नव वर्ष के स्वागत में जश्न मना रहे थे. नाचते-गाते नववर्ष का स्वागत कर रहे थे, वहीं युवा वर्ग मौज में इतना लीन हो गए कि उन्हें मौत का भय भी नहीं दिख रहा था. सोमवार को नए वर्ष के पहले दिन तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार चांडिल डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे, तेज रफ्तार बाइक सवार मुखिया होटल के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया गया कि हीरो स्पलेंडर बाइक पर सवार युवक सड़क पर पुलिया से टकराकर गिरा था. लोगों ने बताया कि युवक हेलमेट भी पहना था. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dc-held-meeting-through-video-conferencing/">कोडरमा

: डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

एसडीपीओ ने पहुंचाया अस्पताल

चांडिल डैम से मुखिया होटल की ओर जाने वाली सड़क पर बोराबिंदा जाने वाली सड़क के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बाइक काफी तेज गति में होने की बात कहीं जा रही है. बाइक सवार युवक बाइक से गिरने के बाद पुलिया के पार जा गिरा था. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवक सड़क पर कराह रहा था. उसी वक्त चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उसी रास्ते से गुजर रहे थे. गंभीर रूप से घायल युवक को देखकर उन्होंने स्वयं तत्काल उसे चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युपक की पहचान किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp