Search

कोल्हान की खबरें : गोलमुरी में हथियार के साथ पकड़ाए युवकों की रिमांड अवधि खत्म

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास बीते दिनों डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास करने वाले अशोक सिंह और रविशंकर सिंह को पुलिस ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया था. सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को वापस जेल भेज दिया है. इधर, रिमांड के दौरान दोनों ने कई खुलासे किए जिसके आधार पर पुलिस ने परसुडीह से भी एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे थाने में पूछताछ की जा रही है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग डॉ आर प्रधान को डराने के उद्देश्य से आए थे. इसी बीच स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/mandatory-requirement-of-mnrega-employment-card-for-abus-residence-is-unfair-suresh-prasad/">गुमला

: अबुआ आवास के लिए मनरेगा रोजगार कार्ड की अनिवार्यता अनुचित : सुरेश प्रसाद 

हथियार के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार 

2 जनवरी की रात गोलमुरी चौक के पास दोनों आरोपियों ने डॉ प्रधान के अपहरण का प्रयास किया था. इसी वक्त शोर मचाने के दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा औऱ पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और दो जिंदा गोली बरामद की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-interacted-directly-with-beneficiaries-under-vikas-bharat-sankalp-yatra/">जमशेदपुर

: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए डीटीओ को भेजें सुझाव

Jamshedpur (Rohit Kuma)जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार लाने के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की है. इसके तहत उन्होंने जिले के नागरिकों से और सिविल सोसायटी से सुझाव मांगे है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-road-construction-could-not-start-even-after-getting-approval-anger/">हजारीबाग

: मंजूरी मिलने के बाद भी शुरू नहीं हो सका सड़क निर्माण, आक्रोश
यह सुझाव जिला परिवहन पदाधिकारी के ईमेल आईडी dto-es-jhr@nic.in या फिर लिखित माध्यम से जिला परिवहन कार्यालय में 15 जनवरी तक जमा किए जा सकते हैं. नागरिकों से मिले सुक्षाव को जिले प्रशासन अमल में लाने का प्रयास करेगी और ट्रैफिक सुधार में उसे अपनाएगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-abvp-representatives-met-bbmku-vice-chancellor-pointed-out-the-shortcomings-of-the-examination/">धनबाद

: अभाविप के प्रतिनिधि बीबीएमकेयू के कुलपति से मिले, गिनायीं परीक्षा की खामियां

हरीश को रिमांड पर लेने की तैयारी में जिला पुलिस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-Giraftar-Harish-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के हरीश सिंह को पुलिस ने राजगीर से गिरफ्तार किया था. रविवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. इधर, पुलिस हरीश को फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. हरीश के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए थे. इसे भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ">https://lagatar.in/xlri-maxi-fair-to-be-held-on-20-21-january/">एक्सएलआरआइ

: 20-21 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर
जिस मामले में सीतारामडेरा थाना में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी. इसी मामले में पुलिस उसे तीन दिन के रिमांड पर लेगी. रिमांड पर लेने के बाद पुलिस हरीश से पूछताछ करेगी. हालांकि पूछताछ में कई खुलासे हो सकते है. हरीश के पास से जो सिम कार्ड मिले थे पुलिस उसका भी डेटा खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-sena-demands-ban-on-measurement-of-tenant-land/">जमशेदपुर

: बिरसा सेना ने रैयती जमीन की मापी पर रोक लगाने की मांग

सोशल मीडिया के माध्यम से मांगता था रंगदारी

पुलिस के जांच में यह बात भी सामने आई है कि हरीश कई नाम से फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर एक्टीव करता था. वह सोशल मीडिया के सहारे हर के बड़े व्यपारियों से रंगदारी वसूलने का काम करता था. इसके अलावा वह शहर में अपना एक गैंग भी ऑपरेट करता था जिनके सहारे वह वसूली करवाता था. बीच-बीच में वह शहर आता और वसूली के रुपये अपने साथ ले जाता था. हरीश के रिमांड के बाद अन्य राज खुलेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/city-buses-in-ranchi-are-in-bad-condition-passengers-are-afraid-to-sit/">रांची

में सिटी बसें हुईं खटारा, बैठने से डरते हैं मुसाफिर

कोर्ट परिसर में नए पार्क का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-Court-Park.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर कोर्ट परिसर में सोमवार को नए पार्क का उद्घाटन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद रहे. मुख्य अतिथि ने फीटा काट पूजा अर्चना कर पार्क का उद्घाटन किया. इसके बाद लाइब्रेरी हॉल में एक बैठक रखी गई. बैठक में सरयू राय के साथ-साथ राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला तदर्थ समिति के अध्यक्ष माननीय लाल अजीत कुमार अम्बष्ट समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे. बैठक में सरयू राय ने कहा कि उनके ओर से जिला बार संघ को एक सुदृढ़ लाइब्रेरी हेतु जरूर की सारी वस्तुएं दिलवाने में सहायता की जाएगी साथ ही साथ पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/city-buses-in-ranchi-are-in-bad-condition-passengers-are-afraid-to-sit/">रांची

में सिटी बसें हुईं खटारा, बैठने से डरते हैं मुसाफिर

ये थे मौजूद 

बैठक के दौरान अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ ओझा, अधिवक्ता हरेंद्र सिंह चौहान, रंजन धारी सिंह, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अक्षय कुमार झा, जन्मेजय सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज मेलगांडी, दिव्येंदु मंडल, मोहम्मद कासिम, रवि शंकर त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर दुबे समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-religious-book-found-burnt-in-the-field-fatehpur-market-converted-into-police-cantonment/">जामताड़ा

: खेत में जली मिली धार्मिक पुस्तक, फतेहपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील

राम मनोहर नेत्रालय के नेत्र ज्योति महायज्ञ में शामिल होंगे राज्यपाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ram-Manohar-Lohiya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित राम मनोहर नेत्रालय की ओर से नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 6 जनवरी से 9 जनवरी को इसका आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के राज्यपाल उपस्थित होंगे और सेवा प्राप्त रोगियों को विदाई देंगे. राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में निशुल्क मोतियाबिंद रोगियों के आंखों का ऑपरेशन किया जाता है. हर सप्ताह शनिवार और रविवार को कैंप लगाकर निशुल्क सेवा प्रदान राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा किया जाता है और साल में एक बार नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जिसमें केवल जमशेदपुर ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से नेत्र रोगी उपस्थित होकर निशुल्क अपने नेत्रों की जांच करवाते हैं. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-religious-book-found-burnt-in-the-field-fatehpur-market-converted-into-police-cantonment/">जामताड़ा

: खेत में जली मिली धार्मिक पुस्तक, फतेहपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील

डीडीसी, एसडीओ और एएसपी ने किया निरीक्षण

इधर, कार्यक्रम को लेकर डीडीसी, एसडीओ और एएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. डीडीसी ने बताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहेंगे. इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है. आज इसी को लेकर निरीक्षण किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-sena-demands-ban-on-measurement-of-tenant-land/">जमशेदपुर

: बिरसा सेना ने रैयती जमीन की मापी पर रोक लगाने की मांग

आदित्यपुर : रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Rotry-Helth-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने सोमवार को छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस कैंप के माध्यम से 102 महिला एवम पुरुष और बच्चों की रक्तचाप, रक्त जांच और जनरल बॉडी चेकअप करवाई गई. इस दौरान लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई. जांच के दौरान काफी मात्रा में हाई रक्तचाप एवम हाई ब्लड शुगर ( मधुमेह) के मरीज़ पाए गए. शिविर में डॉक्टर अजय कुमार ने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने सलाह दी और काफी कम मात्रा में नमक और चीनी खाने को कहा. उन्होंने कहा कि इससे रक्तचाप और मधुमेह जैसे बीमारी पे कंट्रोल पाया जा सकता है. उन्होंने वॉक एंड एक्सरसाइज को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-speed-up-the-process-by-verifying-the-identified-land-dc/">बोकारो

: चिन्हित भूमि का सत्यापन कर प्रक्रिया में लाएं तेजी : डीसी
शिविर में महात्मा गांधी टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की डॉ. सुजाता मित्रा ने अहम योगदान दिया. ओरल माउथ कैंसर स्क्रीनिंग के लिए डॉ शैला पॉल लैब टेक्नीशियन शशि जी ने कार्य संभाला. इस दौरान 85 पुरुष एवम महिला का जांच किया गया. जिन्हें तंबाकू, पान, खैनी, सिगरेट आदि का सेवन न करने की सलाह दी गई. शिविर में छोटा गम्हरिया पंचायत की प्रमुख नरोला सरदार और अमरजीत की टीम मौजूद रही. वहीं रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट की अध्यक्षा नीता अग्रवाल, सेक्रेटरी अशोक झा, प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ चेयरमैन ऋषि, रोटेरियन संजीव सहगल, अनुपमा सहगल, मिथिलेश झा, वर्षा गांधी ने कैंप की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ">https://lagatar.in/xlri-maxi-fair-to-be-held-on-20-21-january/">एक्सएलआरआइ

: 20-21 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर

घाटशिला : जिप सदस्य ने सफाई कर्मियों को जैकेट एवं टोपी दिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-JIP-Topi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम में सहायता करने वाले कर्मचारी को सोमवार घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने जैकेट एवं टोपी उपलब्ध कराया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष कर्ण सिंह ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल के यह कर्मचारी साफ सफाई का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-road-construction-could-not-start-even-after-getting-approval-anger/">हजारीबाग

: मंजूरी मिलने के बाद भी शुरू नहीं हो सका सड़क निर्माण, आक्रोश
इसके अलावा पोस्टमार्टम में चिकित्सकों का सहयोग के लिए हमेशा कार्य करते हैं. इनके पास ठंड से बचने के लिए किसी प्रकार का कोई वस्त्र नहीं था. इसे देखते हुए जैकेट और ऊनी टोपी उपलब्ध कराया गया. उन्होंने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका हौसला अफजाई किया. इस मौके पर तपन घोष, सुब्रतो दास, माना कुंडू, प्रीतम सिंह, साहिल आनंद, अभिषेक शुक्ला, हर्ष राय, प्रियांशु कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-speed-up-the-process-by-verifying-the-identified-land-dc/">बोकारो

: चिन्हित भूमि का सत्यापन कर प्रक्रिया में लाएं तेजी : डीसी

चांडिल : युवा दिवस को लेकर अभाविप की हुई बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Yuva-Divas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई की सिंहभूम कॉलेज चांडिल परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर जिला सह संयोजक समीर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर भाषण, रंगोली और संगीत जैसे कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थी भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें : 14">https://lagatar.in/dahi-chuda-banquet-cum-meeting-program-on-14th-january-umesh/">14

जनवरी को दही चूड़ा भोज सह मिलन कार्यक्रम : उमेश
मौके पर एसएफडी प्रांत सह संयोजक सनातन गोराई ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद युवाओं में शैक्षणिक एवं अपनी भागीदारी कम हुई है. इस कार्यक्रम से युवाओं की देशभक्ति बढ़ेगी. इस अवसर पर अभाविप के शशि मिश्रा, शंभू मोदक, बिपुल साहू, खुशी अग्रवाल, कशीस परवीन, पूनम महतो, चंदन दास, अंजना महतो, मंटू सिंह सरदार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/mandatory-requirement-of-mnrega-employment-card-for-abus-residence-is-unfair-suresh-prasad/">गुमला

: अबुआ आवास के लिए मनरेगा रोजगार कार्ड की अनिवार्यता अनुचित : सुरेश प्रसाद

किरीबुरु : कराटे चैंपियनशिप में अभिश्री व नायला ने रचा इतिहास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Karate.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा की वेल्डन फ्यूचर एकेडमी मे परीक्षण प्राप्त करने वाले कराटेकारों को बड़ी सफलता मिली है. इस ट्रेनिंग सेंटर की दो नाबालिक खिलाड़ियों ने कोलकाता में 6 जनवरी को आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2024 में 3 पदक प्राप्त किया. पदक जितने वाली बच्चियों में 6 वर्ष से कम आयु की लड़कियों में अभिश्री बोस ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक प्राप्त किया. 8 साल से कम उम्र की लड़कियों में नायला आनम ने काता में स्वर्ण पदक प्राप्त करके बड़ाजामदा का नाम रौशन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-interacted-directly-with-beneficiaries-under-vikas-bharat-sankalp-yatra/">जमशेदपुर

: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
इस प्रतियोगिता में पांच देश भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान के कराटेकार हिस्सा लिए थे. बड़ाजामदा स्थित उक्त अकादमी के युवा कराटेकारों ने जापान सोतोकन कराटे एसोसिएशन जेएसकेए के तहत सेंसेई अनिल सिंह, सेमपाई निजामुद्दीन एवं अकादमी के प्रभारी मुकेश सिन्हा के बेहातर मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेकर यह सफलता पाई है. प्रशिक्षक सेंसेई अनिल कुमार सिंह जापान से चौथी डिग्री राष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट और तीसरी डिग्री अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट हैं. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/mandatory-requirement-of-mnrega-employment-card-for-abus-residence-is-unfair-suresh-prasad/">गुमला

: अबुआ आवास के लिए मनरेगा रोजगार कार्ड की अनिवार्यता अनुचित : सुरेश प्रसाद 

किरीबुरु : जैव विविधता प्रबंधन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Jaiv-Vividhta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ पंचायत भवन में प्रकाश जन सेवा संस्था हजारीबाग की ओर से आयोजक एवं झारखंड जैव विविधता परिषद की ओर से प्रखंड के सात पंचायत के जैव विविधता प्रबंधन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में शांति बड़ाइक एवं मदन नायक प्रशिक्षक थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-sena-demands-ban-on-measurement-of-tenant-land/">जमशेदपुर

: बिरसा सेना ने रैयती जमीन की मापी पर रोक लगाने की मांग
इस प्रशिक्षण में सात पंचायत के सभी जैव विविधता प्रबंधन समितियों को निर्देश दिया गया कि सरकार का निर्देशानुसार निकटतम फॉरेस्ट ( वनपाल) के साथ मिलकर पंचायत में विकास कार्य करना है. सभी समितियों को पंचायत भवन में एक कार्यालय सरकार देगी. उसी कार्यलय से पंचायत के विकास का योजना बनेगा एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार समितियों को फंड देगी. मौके पर मुखिया बमिया चांपिया, हरिचरण सांडिल , पप्पू गौड़ , सोनाराम चतोम्बा, हेमलता पान, मनोज पान, बुधराम, सोमरा लागुरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-delegation-of-tet-pass-para-teachers-met-principal-secretary-to-cm/">रांचीः

सीएम के प्रधान सचिव से मिला टेट पास पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

आदित्यपुर : नगर निगम बड़े बकायेदारों का भवन को करेगा सील

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Nagar-Nigam-Bhavan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम होल्डिंग टैक्स के बड़े डिफॉल्टर पर कारवाई करने का निर्णय लिया है. जिसके लिए अपर नगर आयुक्त ने सहायक प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा को जिम्मा सौंपा है. जिसके आलोक में राजस्व के नोडल पदाधिकारी देवाशीष प्रधान को कड़े निर्देश मिले हैं. जानकारी देते हुए श्री प्रधान ने बताया कि बड़े डिफॉल्टरों के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे एवं भवनों को भी सील किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-road-construction-could-not-start-even-after-getting-approval-anger/">हजारीबाग

: मंजूरी मिलने के बाद भी शुरू नहीं हो सका सड़क निर्माण, आक्रोश
निगम के बड़े डिफॉल्टर में अभय शंकर 4.65 लाख रुपए, पूर्णमासी जायसवाल 20 हजार रुपए, जुगल किशोर राय 10.38 लाख रुपए, राजेश अग्रवाल 3.11 लाख रुपए, हरी प्रसाद अग्रवाल 5.99 लाख रुपए और 1.26 लाख रुपए, सेंट्रल पब्लिक स्कूल 10.5 लाख रुपए, राजीव कुमार 90 हजार रुपए, चंद्रवंश यादव 5.40 लाख रुपए, राजनंदनी देवी 5 लाख 21 हजार रुपए एवं नरेंद्र कुमार सिंह 3.17 लाख रुपए शामिल हैं. सभी डिफॉल्टरों को निगम द्वारा कई बार नोटिस निर्गत किया जा चुका है एवं टैक्स का भुगतान हेतु अनुरोध किया गया है परंतु उक्त होल्डिंगदाताओं द्वारा टैक्स नहीं भुगतान किया जा रहा है. जिसके बाद ही अब निगम द्वारा कड़े करवाई करने का निर्णय लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp