Search

कोल्हान की खबरें : वित्तीय वर्ष 2016-17 में लाभुकों के आवास के पैसों का घोटाला

Chaibasa (Sukesh kumar) : मंझारी प्रखंड के पड़सा पंचायत अंतर्गत पड़सा गांव में वित्तीय वर्ष 2016-17 में लाभुको के आवास को बिना पूर्ण किए ही आवास को पूर्ण कर लाभुकों के पैसों का घोटाला किए जाने के मामले को लेकर मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल और उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-people-detained-in-khario-theft-case/">धनबाद

: खरियो में चोरी मामले में दो लोग हिरासत में
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के कार्यकाल में पड़सा पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्र मोहन बिरुवा के कहने पर ही लाभुकों ने मुखिया के भगिना त्रिभुवन बोईपाई और बैजनाथ बोईपाई को आवास की राशि सौंप दी, ताकि उनके द्वारा लाभुकों के आवास को पूर्ण कर दिया जाए. मगर बिचौलिए त्रिभुवन बोईपाई और बैजनाथ बोईपाई के द्वारा आवास को बिना पूर्ण किए है लाभुक के पैसों को लेकर फरार हो गए. सरकारी फाइलों में आवास को पूर्ण दिखा दिया गया है जो प्रखंड के पदाधिकारियों के मिलीभगत को भी दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन
माधव चंद्र कुंकल ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से मांग रखी की पूर्ण मंझारी प्रखंड के अलावा मझगांव विधानसभा के अंदर बने प्रधानमंत्री आवास की जांच कराई जाए. ताकि बिचौलियों का पर्दाफाश हो और लाभुकों को न्याय मिल सके. माधव चंद्र कुंकल ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला सचिव सोनाराम देवगम के निकट सहयोगी बैजनाथ बोइपाई और त्रिभुवन बोईपाई के ऊपर प्राथमिकी दर्ज हो ताकि पीड़ितों के पैसों को वापस लौटाया जा सके. मौके पर पीड़ित सुखलाल सुंडी,मानी सुंडी, जोटो पूर्ति आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehars-badri-prasad-will-be-honored-in-cambodia/">लातेहार

के बद्री प्रसाद कंबोडिया में होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का सम्मेलन 6 व 7 को

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन आगामी 6 एवम 7 जनवरी 24 को जमशेदपुर के बिरसा मुंडा नगर भवन में आयोजित किया जा रहा है. महासम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को खुला सत्र होगा. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय करेंगे. इस महासम्मेलन में झारखंड और बिहार के अलावा कई राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-blood-soaked-body-of-50-year-old-man-found-suspicion-of-murder-due-to-old-rivalry/">साहिबगंज

: 50 साल के व्यक्ति की खून से लथपथ मिली लाश, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
महासम्मेलन में समाज की कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक आर्थिक रूप से संगठित करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा. संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान तेज करने और महिलाओं को सशक्त करने पर भी विचार किया जाएगा. यह जानकारी महासंघ के महासंघ के केंद्रीय सचिव रविन्द्र कुमार मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन

रुंगटा कंपनी के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीण आंदोलन करने के मूड में

  • मृतक के परिजनों से मिले विधायक, शोक प्रकट कर हरसंभव मदद का दिया भरोसाhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-MLA-Rungta.jpg"

    alt="" width="600" height="400" />
Chaibasa (Sukesh Kumar) : विधायक दीपक बिरुवा ने सड़क दुर्घटना में मृत बादुड़ी गांव निवासी के परिवारों से मिलकर शोक प्रकट किया. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया. मालूम हो कि बुधवार शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा. जिसकी चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी मनमोहन सिंह कुदादा की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. वहीं उनकी बहू चांदू कुदादा गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. इसके अलावा घर के अंदर रखे बाइक, धान, सोलर लाइट सिस्टम, टुल्लू पंप समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehars-badri-prasad-will-be-honored-in-cambodia/">लातेहार

के बद्री प्रसाद कंबोडिया में होंगे सम्मानित
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है. इनके दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएंगे. हम आप लोग के मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखी गई. यहां तक कि स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतार कर आंदोलन करने का मूड भी बना रहे हैं. ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की है कि चलियामा स्थित रुंगटा प्लांट के कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटती रहती है. इस प्लांट तक माल ढुलाई करने वाली सैकड़ों भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-people-detained-in-khario-theft-case/">धनबाद

: खरियो में चोरी मामले में दो लोग हिरासत में
हाटगम्हारिया से लेकर चाईबासा-हाता मुख्य सड़क पर स्थित चलियामा रुंगटा प्लांट तक हजारों भारी वाहनों की लंबी करें लगी रहती है. जबकि इतने बड़े प्लांट होने के बावजूद रुंगटा कंपनी का अपना पार्किंग की सुविधा नहीं है. जिस कारण यहां तक आने वाली भारी वाहने मुख्य सड़क पर ही बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती है. यही कारण कि दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है. मौके पर जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, मन्ना कूदादा, ग्रामीण मुंडा अरदन कूदादा, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक, राम कृष्ण मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अज्ञात">https://lagatar.in/youth-dies-after-being-hit-by-unknown-pickup-van/">अज्ञात

पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत

चाईबासा : सड़क चौड़ीकरण मामले पर विचार की जाए : त्रिशानु राय

  • स्थाई रूप से पुराने मकान एवं दुकान को तोड़े जाना अमानवीय है
  • मकानों को एनएच विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है
  • किसी को भू-अर्जन कार्यालय का नोटिस नहीं मिला है
[caption id="attachment_828778" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Trishanu-Rai.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> त्रिशानु राय.[/caption] Chaibasa (Sukesh Kumar) : एनएच विभाग द्वारा चक्रधरपुर चाईबासा भाया जैंतगढ़ राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 75 ई मुख्य सड़क जो चक्रधरपुर से चाईबासा होते हुए हाट गम्हारिया तक निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के नाम पर सरायकेला मोड़, सुफलसाई, बड़ी बाजार, सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, महुलसाई तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मकान एवं दुकानों में एनएच विभाग द्वारा दाग लगाकर चिन्हित किया गया है. उक्त मार्गो में कई दशकों पूर्व से स्थानीय वासी अपनी दुकान एवं मकान में रहकर गुजर बसर कर रहे है. ऐसी स्थिति में स्थाई रूप से पुराने मकान एवं दुकान को तोड़े जाना अमानवीय है. इसे भी पढ़ें : अज्ञात">https://lagatar.in/youth-dies-after-being-hit-by-unknown-pickup-van/">अज्ञात

पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत

त्रिशानु राय ने डीसी को लिखा पत्र

मामले पर संज्ञान लेते हुए पश्चिम सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को पत्र लिखकर सहानुभूति पूर्वक विचार किए जाने का मांग किया है. पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि एनएच विभाग द्वारा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए जाने वाले सड़कों का किन मानकों के तहत सर्वे किया यह समझ से परे है. इसकी जानकारी किसी को नहीं है. किसी को भी भू-अर्जन कार्यालय का नोटिस नहीं मिला है. एनएच विभाग को चाहिए कि इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. सड़क निर्माण के नाम पर मकान व दुकानों को तोड़ने के मामले से लोग परेशान व चिंतित है. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन

चाईबासा के व्यस्त मार्ग हैं ये जगह

चाईबासा का बड़ी बाजार, सदर बाजार ,पोस्ट ऑफिस चौक, महुलसाई एक अति व्यस्ततम मार्ग है. उक्त मार्ग में कई विद्यालय, कॉलेज, मंदिर तथा चिकित्सालय है. इसके अलावा कई बैंक एवं पोस्ट ऑफिस का प्रधान कार्यालय भी है. उक्त मार्ग पर काफी संख्या में छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों का आवागमन होता है. इस मार्ग में भारी वाहनों के चलने से धूल उड़ेंगे और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ेंगी. नगर परिषद, चाईबासा से कई घर मकान नक्शा पारित कर उक्त मार्ग में बनाए गए है. बता दें कि त्रिशानु राय ने पत्र की प्रतिलिपि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को भी प्रेषित किया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-people-detained-in-khario-theft-case/">धनबाद

: खरियो में चोरी मामले में दो लोग हिरासत में

एनएच सड़क चौड़ीकरण का लोगों ने किया स्वागत

जिले के ग्रामीणों ने रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी द्वारा लगभग 184 करोड़ की लागत से रांची, चाईबासा भाया जैतगढ़ एनएच-75 मुख्य सड़क के चक्रधरपुर से चाईबासा, हाटगमहरिया तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का स्वागत किया है. इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीण बुद्धिजीवियों ने एक बैठक की. बैठक में कहा गया कि जिले व शहर की बढ़ती आबादी तथा छोटी बड़ी वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण चाईबासा शहर के बीच एनएच सड़क काफी संकीर्ण हो गई है. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. आने वाले भविष्य को देखते हुए भी सड़क की चौड़ीकरण अत्यंत जरूरी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehars-badri-prasad-will-be-honored-in-cambodia/">लातेहार

के बद्री प्रसाद कंबोडिया में होंगे सम्मानित
उन्होंने कहा कि मकान तोड़ने से पहले सड़क चौड़ीकरण हेतु चिन्हित किए गए. ग्रामीण क्षेत्रों में रैयतों की तथा शहरी क्षेत्रों में लीज की भूमि पर बने मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. शहर के बीच एनएच मुख्य मार्ग के दोनों किनारे कई लोगों ने सड़क की भूमि को अतिक्रमित कर रखा है. जिस कारण सड़कों पर दुकान के समान बिकने के लिए लगाए जाते हैं जो अक्सर सड़क हादसों को आमंत्रित करता है. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन
मालूम हो कि चाईबासा में सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कार्य सरायकेला मोड़ सुपलसाई, बड़ी बाजार, सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक माहुलसाई तक किया जाना है. इसके लिए एनएच विभाग द्वारा सड़क निर्माण व चौड़ीकरण को लेकर सर्वे और सड़क की मापी कराई गई है. मापी के आधार पर एनएच सड़क के दोनों किनारे के मकानों को चिन्हित कर दाग लगा दिया गया है. जिसे तोड़ा जाना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp