Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता :  9 मई को सुबह 10 बजे भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह, असम में 12 को संभव

पश्चिम बंगाल में न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में 8 मई को  शाम चार बजे भारतीय जनता पार्टी  विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी की उपस्थिति विधायक दल का नेता चुना जायेगा.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : पश्चिम बंगाल में न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में 8 मई को  शाम चार बजे भारतीय जनता पार्टी  विधायक दल की बैठक होगी.

 

 

बैठक में अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी की उपस्थिति विधायक दल का नेता चुना जायेगा.  इसके बाद विधायक दल के नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

 

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को सुबह 10  बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में  होगा. 

 

 

भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

 

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भाजपा ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है.

 

बंगाल के बाद असम में भी शपथ ग्रहण को  लेकर चर्चा तेज हो गयी है. सूत्रों के अनुसार  हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.  यह आयोजन 12 मई को  होने की संभावना है,   


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही