Search

 
 
 

कोलकाता CP ने विजय जुलूस में बुलडोजर लाने पर चेताया, कहा, हिंसा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

कोलकाता CP कहा कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा या भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायेगी.  कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि कोई भी समस्या होने पर सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें,
 
  • रैली या शोभायात्रा निकालने के लिए पुलिस की लिखित अनुमति लेनी होगी.
  • अब तक हिंसा फैलाने के आरोप में 80 लोगों को गिरफ्तार किया है  Special Drive  जारी है.
  • मंगलवार को न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर से दुकान तोड़े जाने पर लिया संज्ञान
  • 240 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) लगातार अलर्ट पर हैं.

 Kolkata : कोलकाता CP अजय कुमार नंद ने आज बुधवार को बंगाल हिंसा पर लालबाजार मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा फैलानेवालों को चेतावनी दी. साथ ही उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

 

 

कोलकाता CP कहा कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा या भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायेगी.  कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि कोई भी समस्या होने पर सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें,

 

 कोलकाता CP ने कहा कि विजय जुलूस या किसी भी तरह की रैली में बुलडोजर आदि मशीनों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाई गयी है. बुलडोजर के साथ जुलूस निकालने वालों के साथ  मशीन के मालिक पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. मशीन  कर ली जायेगी. 

 

CP ने कहा कि किसी भी प्रकार की रैली या शोभायात्रा निकालने के लिए पुलिस की लिखित अनुमति लेनी होगी. कहा कि बिना अनुमति जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.  

 

उन्होंने बताया कि कोलकाता में सुरक्षा के लिए 65 कंपनियां तैनात की गयी हैं. इसके अलावा 240 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) लगातार अलर्ट पर हैं. जानकारी दी कि  लालबाजार में CAPF की सुरक्षा में  एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम खोला गया है. 

 

CP के अनुसार पुलिस ने अब तक हिंसा फैलाने के आरोप में 80 लोगों को गिरफ्तार किया है  Special Drive  जारी है.  अहम बात यह है कि  CP अजय कुमार नंद ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिस अधिकारी ने अपने काम में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई कीजायेगी. 
 


मंगलवार को न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर से दुकान तोड़े जाने और हंगामा मचाने की घटना पर सवाल पूछे जाने पर  CP ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों की भूमिका की समीक्षा की जा रही है कि उन्होंने वहां तुरंत उचित कार्रवाई क्यों नहीं की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही