Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता : ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर सोमवार को देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल...

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में यौन उत्पीड़न और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के समर्थन में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) एम्स ने जेएलएन स्टेडियम से एम्स तक कैंडल मार्च निकाला.  Kolkata/NewDelhi : कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सोमवार, 12 अगस्त को देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने रविवार को इसकी घोषणा की है. एसोसिएशन ने देश के स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक पत्र जारी किया है. उसमें कहा गया है कि रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ इतिहास में पहली बार इतना जघन्य अपराध हुआ है. इसे किसी भी तरह स्वीकार नहीं कर सकते. एसोसिएशन के अनुसार, यह मामला महज कोलकाता के डॉक्टरों तक सीमित नहीं है. देश भर के डॉक्टर उनके साथ खड़े हैं.

कोलकाता पुलिस आयुक्त  ने  मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया

जान लें कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने आज जांच के क्रम में उस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया, जहां एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ  बलात्कार और हत्या कर दी गयी थी.   प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया. उधर दिल्ली में  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में यौन उत्पीड़न और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के समर्थन में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) एम्स ने जेएलएन स्टेडियम से एम्स तक कैंडल मार्च निकाला. 

सोमवार को सभी अस्पतालों में वैकल्पिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थगित रहेंगी

सोमवार को सभी अस्पतालों में वैकल्पिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थगित रहेंगी. इस कारण सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है. हड़ताल से आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है. खबरों के अनुलार फोर्डा की इस अपील के बाद  दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के आरडीए ने अपनी तरफ से अस्पतालों  के चिकित्सा अधीक्षकों को हड़ताल पर जाने का नोटिस दे दिया है.  इनमें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, कलावती बाल चिकित्सालय, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल,  मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से संबंधित लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल सहित अन्य कई सरकारी अस्पतालों ने भी ओपीडी सेवाएं, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में काम बंद रखने की घोषणा कर दी है.

आरजी कर अस्पताल की घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये

फोर्डा के उपाध्यक्ष डॉक्टर शारदा प्रसाद ने कहा है कि घटना के विरोध में फोर्डा ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. हम चाहते हैं कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये. पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले. डॉक्टर प्रसाद ने कहा कि जब तक आरजी कर हॉस्पिटल के रेजिडेंट्स की सभी मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी. कहा कि यह हड़ताल सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों की होगी. सीनियर डॉक्टर या कंसलटेंट हैं वह मरीजों को देखेंगे. एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. FORDA ने यह भी अपील की है कि केंद्र व राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि हड़ताल के दौरान डॉक्टरों के साथ किसी तरह की असभ्यता नहीं की जाये.

सौरव गांगुली ने  कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने  एएनआई से बातचीत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर चुप्पी तोड़ी है.  कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है, इस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है.  महिला सुरक्षा को लेकर और सख्ती की जरूरत है. यह किसी भी जगह हो सकता है.   सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था के कड़ें इंतजाम होने चाहिए

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही