Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला घोटाले में कोलकाता ईडी को धनबाद के कोयला कारोबारी की तलाश

Ranchi: इस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड (ईसीएल) कोयला घोटाले में कोलकाता ईडी को धनबाद के तीन कोयला कारोबारियों की तलाश है. कोलकाता ईडी द्वारा ईसीएल कोयला घोटाले की जांच में झारखंड के इन कारोबारियों का अनुप माझी उर्फ लाला के साथ संबंध पाया गया है.

ईडी को ईसीएल कोयला घोटाले की जांच के दौरान झारखंड में भी लाला के कोयला कारोबार का जाल फैले होने की सूचना मिली थी. इन सूचनाओं की जांच के दौरान लाला का व्यापारिक संबंध धनबाद के कोयला कारोबारियों के साथ होने की पुष्टि हुई थी. 

मामले की जांच के दौरान कोलकाता और रांची ईडी ने एक ही दिन अपने अपने क्षेत्र के कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा था. जांच में यह पाया गया था कि लाला ने झारखंड क्षेत्र में कोयले की ढुलाई के लिए कागजी कंपनियां बनायी थी. 

कागजी कंपनियों के सहारे लाला के कोयला का कारोबार झारखंड के इलाके में भी चलता था. मामले में आगे की जांच के लिए कोलकाता ईडी को धनबाद के कोयला कारोबारियों की तलाश कर रही है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही