Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता  : पश्चिम बंगाल की बकाया राशि की मांग को लेकर ममता बनर्जी ने धरना दिया

Advertisement
Advertisement
  Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से राज्य का बकाया दिये जाने  की मांग को लेकर कोलकाता में आज शुक्रवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया. बता दें कि केंद्र द्वारा विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत बकाया राशि कथित तौर पर रोके जाने का मुद्दा राज्य में एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है.                                                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू किया

ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ शहर के मध्य स्थित मैदान इलाके में बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू किया. अधिकारियों ने कहा कि मंच की बगल में एक तंबू लगाया गया है ताकि बनर्जी प्रशासन संबंधी जरूरी काम कर सकें. मुख्यमंत्री का दावा है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के पास विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य का हजारों करोड़ रुपये बकाया है. उन्होंने आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद धरना प्रदर्शन शुरू किया.

विरोध प्रदर्शन में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद 

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पूर्व में कहा था कि धरना अपराह्न एक बजे रेड रोड इलाके के मैदान में शुरू होगा. पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी. पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. याद करें कि  इससे पहले, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मनरेगा कार्यकर्ताओं के एक समूह के साथ नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. इस क्रम में यहां राजभवन के बाहर पांच दिनों तक धरना दिया था. बनर्जी के नेतृत्व में पिछले वर्ष मार्च में भी इस मामले में दो दिवसीय धरना दिया था. टीएमसी सूत्रों के अनुसार यह धरना लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर तीसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन है. जान लें कि  पश्चिम बंगाल का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होने जा रहा है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही