Search

 
 
 

कोलकाताः पीएम मोदी से मिलने राजभवन पहुंची ममता, मांगा राज्य का बकाया

 
Koderma: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने राजभवन पहुंचीं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी शुक्रवार रात को राजभवन में ठहरे हैं. अधिकारी ने कहा, प्रोटोकॉल के तहत यह मुलाकात होनी है. यह कुछ मिनट के लिए थी. शाम छह बजे से कुछ मिनट पहले, प्रधानमंत्री के राजभवन पहुंचने के कुछ ही देर बाद बनर्जी के काफिले को वहां प्रवेश करते देखा गया. पिछले साल दिसंबर में, बनर्जी ने राज्य का बकाया जारी करने को लेकर दबाव बनाने के लिए नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. सत्तारूढ़ टीएमसी के अनुसार, केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल का 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-body-of-topchanchis-missing-girl-recovered-from-rajganj-after-13-days-2-news-including/">धनबाद-आसपास

: तोपचांची की लापता बच्ची का शव 13 दिन बाद राजगंज से बरामद समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही