Search

 
 
 

कोलकाता : अब ममता भी सड़क पर उतरीं, रैली का नेतृत्व किया, महिला डॉक्टर के लिए मांगा न्याय

 
 Kolkata :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में मौलाली से डोरीना चौराहे तक एक विरोध रैली का नेतृत्व किया, जिसमें उस महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की गयी. जान लें कि पिछले सप्ताह एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी.

 टीएमसी ने आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग  की,नारे लगाये

ममता बनर्जी के साथ आये तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग करते हुए नारे लगाये. महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार कक्ष में   बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी. अगले दिन अपराध के सिलसिले में एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया.

लोगों के समूह ने अस्पताल में घुसकर  तोड़फोड़ की

गुरुवार को तड़के करीब 40 लोगों के एक समूह ने अस्पताल में घुसकर आपातकालीन विभाग, नर्सिंग यूनिट और दवा स्टोर में तोड़फोड़ की. भीड़ ने सरकारी अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिये और उस मंच पर भी तोड़फोड़ की, जहां जूनियर डॉक्टर एक महिला डॉक्टर के  बलात्कार और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही