Search

 
 
 

कोलकाता : योग दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे, रेड रोड बंद किये जाने के विरोध में याचिका

21 जून को योग दिवस पर  कोलकाता के रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. योग दिवस की तैयारी को लेकर 14 जून से रेड रोड बंद है. रोड बंद किये जाने के खिलाफ ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि सड़क बंद होने से वकीलों और आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है.
 

Kolkata : 21 जून को योग दिवस पर  कोलकाता के रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. योग दिवस की तैयारी को लेकर 14 जून से रेड रोड बंद है.

 

खबरों के अनुसार रोड बंद किये जाने के खिलाफ ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि सड़क बंद होने से वकीलों और आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने रोड बंद करने का विरोध किया है.

 

सुनवाई के क्रम में जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने राज्य सरकार को आदेश देते हुए कहा कि रेड रोड बंद रहने तक लोगों के लिए वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम किया जाये और कार्यक्रम खत्म होते ही अविलंब सड़क आवागमन के लिए खोल दी जाये. 

 

याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने सरकार की आलोचना करते हुए  कोर्ट से कहा कि पूरी सड़क बंद करने के बजाय उसका एक हिस्सा खुला रखा जा सकता था. ऐसा होने पर  लोगों को लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ता.

 

राज्य सरकार  की ओर से दलील पेश की गयी कि योग दिवस कार्यक्रम  का आयोजन आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है. यह भी बताया कि इलाके में कई वैकल्पिक रास्ते मौजूद हैं. लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी.

 

सुनवाई को बाद कलकत्ता हाईकोर्ट राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसके बाद मामले की अगली सुनवाई की जायेगी.

 

एक खबर और है कि पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों से भी योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है.  इस पर राज्य कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति जताई है.

 

इस मामले में अदालत ने कहा कि आदेश में कहीं भी यह नहीं लिखा गया  है कि कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है. राज्य सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों से केवल कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है.

 

जानकारी के अनुसार रेड रोड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लगभग 35 हजार लोग शामिल होंगे.   उधर हुगली नदी में 500 से ज्यादा नावों पर भी योग प्रदर्शन किया जायेगा.    

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही