Search

 
 
 

कोलकाता : अतिक्रमण हटाने का विरोध, टीएमसी का बुलडोजर एक्शन के विरोध में धरना-प्रदर्शन

टीएमसी ने पुनर्वास के बिना कोई बेदखली नहीं (No Eviction Without Rehabilitation) का नारा लगाया  पार्टी का आरोप है कि फेरीवालों और गरीब परिवारों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के  भाजपा सरकार द्वारा उजाड़ा जा रहा है。
 

Kolkata :  टीएमसी नेता मदन मित्रा ने नयना बंद्योपाध्याय और कुणाल घोष सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज गुरुवार को कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी की सरकार को बुलडोजर सरकार करार देते हुए फेरीवालों की जबरन बेदखली के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया,

 

 

 

विरोध-प्रदर्शन कोलकाता में हावड़ा स्टेशन, सियालदह स्टेशन, बालीगंज और पश्चिम बंगाल विधानसभा (विधानसभा परिसर में) के बाहर किया गया.

 

टीएमसी ने पुनर्वास के बिना कोई बेदखली नहीं (No Eviction Without Rehabilitation) का नारा लगाया  पार्टी का आरोप है कि फेरीवालों और गरीब परिवारों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के  भाजपा सरकार द्वारा उजाड़ा जा रहा है。

 

 

टीएमसी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सरकार बुलडोजर संस्कृति अपना रही है. यह  गरीब फेरीवालों और दुकानदारों की आजीविका पर सीधा हमला है。

 

टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा कि टीएमसी अब सत्ता में नहीं है.  ममता बनर्जी अब सीएम नहीं हैं. टीएमसी के 80 विधायक हैं.  लेकिन पुलिस अभी भी टीएमसी से डर रही है. 

 

मदन मित्रा ने कहा कि हम घटना स्थल पर जाकर जांच करना चाहते थे कि कितने फेरीवालों को हटाया गया है,  लेकिन पुलिस ने हमें वहां जाने नहीं दिया. कहा कि मैं सुवेंदु से एक बात कहना चाहता हूं कि हम केंद्र के नहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा का सदस्य हैं.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 
 
 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही