कपिल सिब्बल प्रस्ताव वापस लें और 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. ऐसा नहीं करने पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जायेगा. NewDelhi/Kolkata : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में कपिल सिब्बल की आलोचना हो रही है. खबर है कि कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष के रूप में एक प्रस्ताव जारी कर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप की घटना को बड़ी बीमारी बताया था. माना जा रहा है कि कपिल सिब्बल के इस प्रस्ताव से कोलकाता के इस नृशंस केस का सामान्यीकरण हो रहा है. जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की चेतावनी देते हुए कपिल सिब्बल को पत्र लिखा है. माफी मांगने को कहा है.
कोलकाता रेप-मर्डर केस : कपिल सिब्बल घिरे, एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की चेतावनी दी
Last Updated: Aug 26, 2024 12:00 AM (IST)