Search

 
 
 

कोलकाताः पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल, PM-CM ने जताया शोक, 25 लाख मुआवजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. मृतकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है. घायलों के इलाज का सारा खर्च सरकार देगी.
 

Kolkata: कोलकाता के चोरबगान इलाके के शारदा पार्क दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में कम से 19 लोगों की मौत हो गई है. 24 से अधिक लोग घायल हैं, उनमें से एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही हैं घायलों का इलाज कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है. यह दुर्घटना शनिवार की रात क़रीब 7.30 बजे हुई. पंडाल से निकलने का रास्ता छोटा होने की वजह से भगदड़ होने की खबर है.

 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. मृतकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है. घायलों के इलाज का सारा खर्च सरकार देगी.

 

पूजा समिति के सारे सदस्य हिरासत में

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि घटना की जांच पारदर्शी तरीके से होगी. किसी को भी नहीं छोड़ा जायेगा. जिस पंडाल में यह हादसा हुआ है, उस  दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों और सुरक्षा एजेंसी के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. सभी परिवारों को हर संभव मदद की जायेगी.

 

 

जिस इलाके में भगदड़ की घटना हुई है, वह नॉर्थ कोलकाता का इलाका है. इस इलाके में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में भारी भीड़ उमड़ती है. बारिश होने की वजह से पंडाल से निकलने की गेट पर लोग रुक गये. इस कारण एक्ज़िट गेट पर भीड़ का दवाब बढ़ गया और भगदड़ मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. जो लोग गिर गये, भाग रहे लोग उसके उपर से गुज़रते चले गए. इस कारण घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए.

 

Uploaded Image

घटना के बाद मीडिया से बात करते पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री.

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल के कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों के बारे में जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. 

 

घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने लोगों के हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है. क्योंकि भगदड़ की वजह से पूजा पंडाल में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई लोग बेहोश हो गए. लोगों के बीच दहशत फैल गई. कई लोग लापता बताये जा रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही