Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kolkata : भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल हुईं, तो नाराज पति ने मांग लिया तलाक

Kolkata : पश्चिम बंगाल में टीएमसी-भाजपा की राजनीतिक लड़ाई अब घरों को तोड़ रही है. खबर है कि बिश्नुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान द्वारा तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) का दामन थामते ही उनका घर टूटने की नौबत आ गयी. सुजाता मंडल टीएमसी में यह कहते हुए शामिल हुईं कि भाजपा लोगों का सम्मान  नहीं करती.  भाजपा में केवल मौकापरस्त और भ्रष्ट लोगों का ही बोलबाला है. बता दें कि सुजाता टीएमसी सांसद सौगता रॉय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुई. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/kolkata-tmc-bjps-tweet-war-prashant-said-bjp-will-not-cross-double-figures-vijayvargiyas-answer-bjps-tsunami-is-going-on/11258/">

 टीएमसी-भाजपा का ट्वीट वार, प्रशांत ने कहा, भाजपा दहाई का आंकड़ा पार नहीं करेगी, विजयवर्गीय का जवाब, भाजपा की सुनामी चल रही है

सुजाता का टीएमसी में जाना पति सौमित्र खान को रास नहीं आया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  पत्नी सुजाता का टीएमसी में जाना पति भाजपा सांसद सौमित्र खान को रास नहीं आया. सौमित्र खान ने पत्नी सुजाता को तलाक का नोटिस भेज दिया है.    सौमित्र खान   भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं. इसे भी पढ़ें : नए">https://lagatar.in/from-the-new-year-the-work-of-giving-corona-vaccine-can-be-started-in-india-as-well-health-minister/11191/">नए

साल से भारत में भी कोरोना वैक्सीन देने का काम हो सकता है शुरू- स्वास्थ्य मंत्री

सुजाता खान की कार और  घर की सुरक्षा वापस ले ली गयी

इससे पहले सुजाता मंडल ने कोलकाता में आयोजित टीएमसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी जॉइन की. साथ सही पारिवारिक झगड़े की बात कही.  बता दें कि तलाक का नोटिस भेजने के फैसला लेने के दौरान सुजाता खान की कार और बरजोरा स्थित घर की सुरक्षा वापस ले ली गयी. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/west-bengal-amit-shahs-roadshow-in-bolpur-with-slogans-of-jayshree-ram-said-the-people-of-bengal-want-change/11058/">

 पश्चिम बंगाल : जयश्री राम के नारों के साथ अमित शाह का बोलपुर में रोड शो…, कहा, बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है

भाजपा लोगों का सम्मान नहीं करती

सुजाता खान के अनुसार भाजपा लोगों का सम्मान  नहीं करती है. कहा कि भाजपा में केवल मौकापरस्त और भ्रष्ट लोगों का ही बोलबाला है.  वहां मेरी कोई इज्जत नहीं थी. सुजाता ने   कहा, मैंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन अब  वहां कोई सम्मान नहीं बचा है.  महिला होने के नाते मेरा भाजपा में बने रहना परेशानी भरा था.  सुजाता खान ने सुवेंदु अधिकारी को धोखेबाज बताते हुए कहा, वह एक धोखेबाज हैं. कई साल से पार्टी से फायदा लेने के बाद उन्होंने मौकापरस्त की तरह पाला बदल लिया.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही