Search

 
 
 

कोलकाता : पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह लगायी थी महात्मा गांधी की मूर्ति, विरोध के बाद रातों-रात बदली गई प्रतिमा

 
Kolkata : कोलकाता के रूबी मोड़ के पास बने पूजा पंडाल की प्रतिमा को लेकर जोरदार विरोध किया गया. दरअसल अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से आयोजित पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी की मूर्ति लगायी गयी थी. मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आयी. रविवार की शाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पंडाल पहुंचे, तो उनलोगों ने आपत्ति जतायी. पुलिस ने कहा गया कि गांधी का मूर्ति को बदले या फिर प्रतिमा को विसर्जित कर दें. इससे लोगों की भावनाओं को आघात पहुंचता है. जिसको लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच बहस हुई. जिसके बाद आयोजकों ने पुलिस की बात मानते हुए प्रतिमा को बदली. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-fire-breaks-out-at-durga-puja-pandal-in-bhadohi-64-people-scorched-3-dead/">यूपी

: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, 64 लोग झुलसे, 3 की मौत

असुर को रूप में दिखाने को लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न  हुआ

वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की पश्चिम बंगाल ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि गांधी जी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है, जिससे उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए, लेकिन उनका उद्देश्य भी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. पंडाल में गांधी को असुर को रूप में दिखाने को लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव कुणाल घोष कहा कि अभद्रता की सीमा पार कर दी गई. इससे बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है. यह ड्रामा है. महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और उनकी विचारधारा का पूरी दुनिया सम्मान करती है. राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वहीं भाजपा के बंगाल ईकाई के अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इसकी पार्टी निंदा करती है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है और यह पूरी तरह से असभ्य और अपमानजनक है. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-irb-jawan-injured-during-firing-in-jap-8/">पलामू

: जैप-8 में फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान घायल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही