Search

 
 
 

कोलकाता :  टीएमसी का ममता बनर्जी के नेतृत्व में धर्मतला में धरना-प्रदर्शन, सांसदों पर हमले का विरोध

विरोध प्रदर्शन और रैली की आयोजन पहले रानी राशमोनी रोड पर किया जाना था, लेकिन पुलिस ने यहां में विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया. इसके बाद स्थल बदलकर इसे धर्मतला के वाई-चैनल पर किया गया.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल में पार्टी के आला नेताओं और सांसदों पर हुए हमलों के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में आज 2 जून को कोलकाता के धर्मतला इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. ममता के साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष सहित अन्य नेता भी वहां पहुंचे. 

 

 

 
बता दें कि विरोध प्रदर्शन और रैली की आयोजन पहले रानी राशमोनी रोड पर किया जाना था, लेकिन पुलिस ने यहां में विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया. इसके बाद स्थल बदलकर इसे धर्मतला के वाई-चैनल पर किया गया.

 

 

 
टीएमसी के अनुसार सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हाल ही में हुए कथित हमलों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है, इस कारण यह राज्यव्यापी प्रदर्शन बुलाया गया है.

 


प्रदर्शन शुरू करने से पहले ममता बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके हाथ में भारत के संविधान पर आधारित एक किताब भी थी.

 


इससे पूर्व टीएमसी प्रमुख ने चेतावनी दी थी कि अगर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया, तो पार्टी अपना आंदोलन दिल्ली में करेगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही