Search

कोलकाता : निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, 13 को बाहर निकाला गया, रेस्क्यू जारी, घटनास्थल पर पहुंची सीएम

Kolkata :  पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में रविवार देर रात पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गयी है. इमारत ढहने से मलबे में कई लोग दबे हैं. देर रात से ही राहत-बचाव का काम किया जा रहा है. अब तक 15 लोगों को बाहर निकाला गया है. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गयी है. अभी भी सात लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.

सीएम ने हादसे की जांच के दिये आदेश, कहा- इसमें शामिल लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सीएम ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि हादसे के तुरंत बाद ही बचाव का काम शुरू कर दिया गया. दो लोगों की मृत्यु हुई है. पांच-छह लोग अभी अंदर फंसे हैं, उन्हें भी जल्द निकाल लिया जायेगा. चिकित्सा, दमकल सहित अन्य विभाग के अधिकारी निगरानी के लिए तैनात हैं. इमारत को गैर कानूनी तरीके से बनाया जा रहा था. राज्य प्रशासन की ओर से इमारत को बनाने की आधिकारिक अनुमति नहीं दी गयी थी. कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. इमारत को बनाने में गैर कानून रूप से जो भी शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जायेगी. राज्य सरकार मृतकों और घायलों के परिजनों की सहायता करेगी. आसपास के लोगों के मकान को भी क्षति पहुंची है, सरकार उन लोगों की भी सहायता करेगी.

मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत से दो लोगों की मौत हुई है. वहीं 13 लोगों को बाहर निकाला गया है. अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है. सुजीत बोस ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को पांच लाख का मुआवजा दिया जायेगा.  वहीं घायलों के परिजनों को एक लाख की राशि क्षतिपूर्ति के तहत दी जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp