Search

टीएमसी की 42 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची में युसूफ पठान, महुआ मोइत्रा शामिल, नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

ममता बनर्जी ने कहा कि निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल का अचानक इस्तीफा साबित करता है कि भाजपा लोकसभा चुनावों में वोट लूटने का प्रयास कर रही है.  Kolkata : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने आज रविवार को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. जान लें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में तृणमूल कांग्रेस की रैली (जन गर्जन सभा) की है. उनके साथ मंच पर टीएमसी के महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ममता ने INDIA गठबंधन को हाशिए पर रख दिया

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आयी हूं. इस क्रम में सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. यहां एक बात साफ हो गयी कि ममता ने INDIA गठबंधन को हाशिए पर रख दिया है. बता दें कि टीएमसी की लिस्ट में महुआ मोइत्रा और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान भी शामिल है. टीएमसी ने यूसुफ पठान को बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मैदान में उतार कर वहां की लड़ाई दिलचत्प बना दी है.

देश किस दिशा में चलेगा, यह बंगाल तय करेगा...

रैली में ममता बनर्जी ने घोषणा की कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि देश किस दिशा में चलेगा, यह बंगाल तय करेगा... बंगाल ही देश को रास्ता दिखायेगा. बता दें कि ममता बनर्जी असम और मेघालय में भी चुनाव लड़ने की बात कही. इस क्रम में ममता ने कहा कि टीएमसी उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए सपा अध्यक्ष नेता अखिलेश यादव से बात कर रही है.

महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर से उम्मीदवार बनाया गया है

टीएमसी की लिस्ट पर नजर डालें तो महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर से उम्मीदवार बनाया गया है, बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया गया है. शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से और अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से चुनाव लडेंगे. दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टिकट मिला है. टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है.इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं.

अर्जुन सिंह का टिकट कटा, नाराज होकर मंच छोड़कर चले

बंगाली फिल्म इंडस्ट्रीज के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से उतारा गया है. भाजपा से टीएमसी में वापस आये अर्जुन सिंह का टिकट काट दिया गया है. खबर है कि इससे नाराज होकर वे मंच छोड़कर चले गये. अर्जुन सिंह की जगह बैरकपुर से पार्थ भौमिक को टिकट दिया गया है.

पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय पर निशाना साधा

इससे पहले ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट के  पूर्व  जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय पर निशाना साधा. कहा कि मैं न्यायपालिका का सम्मान करती हूं, लेकिन कुछ न्यायाधीश भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हैं. ममता कहा कि टीएमसी भाजपा को बंगाल में कभी भी एनआरसी लागू नहीं करने देगी.

 दबाव के आगे न झुकने के लिए मैं अरुण गोयल को सलाम करती हूं

ममता बनर्जी ने कहा कि निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल का अचानक इस्तीफा साबित करता है कि भाजपा लोकसभा चुनावों में वोट लूटने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों और सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में दिल्ली के नेताओं (भाजपा के) और उनके शीर्ष आकाओं के दबाव के आगे न झुकने के लिए मैं अरुण गोयल को सलाम करती हूं.  यह साबित हो गया है कि वे (भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार) चुनाव के नाम पर क्या करना चाहते हैं.  वे वोट लूटना चाहते हैं.

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने  शनिवार को इस्तीफा दे दिया

बता दें कि  निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने 2024 के लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की अपेक्षित घोषणा से कुछ दिन पहले शनिवार को इस्तीफा दे दिया.  गोयल का कार्यकाल 5 दिसंबर, 2027 तक था और अगले साल फरवरी में मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद वह सीईसी बन जाते.  पश्चिम बंगाल में केंद्रीय धन की हेराफेरी के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री  मोदी पर निशाना साधते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा, प्रधानमंत्री को बंगाल के खिलाफ निराधार आरोप लगाने से पहले अधिकारियों के साथ तथ्यों की जांच करनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment