Search

 
 
 

कोलकाता  : मिर्जा गालिब स्ट्रीट के एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत, कई झुलसे

National News : पश्चिम बंगाल के  कोलकाता में आज बुधवार अलस्सुबह  एक होटल में आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत होने की खबर है. छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं.
 
आग लगने की सांकेतिक तस्वीर

National News : पश्चिम बंगाल के  कोलकाता में आज बुधवार अलस्सुबह  एक होटल में आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत होने की खबर है. छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं.  

 


रिपोर्ट के अनुसार मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में आज अलस्सुबह अचानक आग लग गयी. उस समय होटल के  कमरों में लोग सो रहे थे. देखते ही देखते आग पूरे होटल में फैल गयी. जब तक कमरों में सोये लोग कुछ समझ पाते, आग और धुएं में वे घिर गये. जिन्हें मौका मिला, वे बदहवास अवस्था में बाहर भागे.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुछ लोग बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई लोग कमरों से निकल नहीं पाये. आग से झुलस कर उनकी मौत हो गयी. आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची. जानकारी के अनुसार चार दमकल वाहन आग बुझाने में जुट गये. 

 


 
पुलिस ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है. इनमें एक बच्चा भी शामिल हैं. कई लोग आग और धुएं की चपेट में झुलस गये हैं. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. दमकल विभाग के अनुसार मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे. वे यहां इलाज करने आये थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही