Search

 
 
 

कोटा : NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, दो दिनों में दूसरा व 2024 में आठवां मामला

 
Kota :   राजस्थान के कोटा में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों की आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर यहां नीट की तैयारी कर रही कोचिंग की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा की पहचान सौम्या (19 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह यूपी की रहने वाली थी और एक साल से महावीर नगर इलाके में एक पीजी में रहकर प्राइवेट कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी. छात्रा के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

दो दिन पहले एक छात्र ने भी किया था सुसाइड

बता दें कि कोटा में दो दिनों के अंदर छात्रों की आत्महत्या की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 26 मार्च को भी एक छात्र ने आत्महत्या की थी. यूपी निवासी उरूज खान (20 वर्षीय) ने अपने फ्लैट के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. वह लंबे समय से कोटा में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था. उरूज 20 दिन पहले ही उस फ्लैट में शिफ्ट हुआ था.

एक साल तीन माह में 37 छात्रों ने की आत्महत्या

बताते चलें कि साल 2024 में अब तक कुल आठ छात्रों ने आत्महत्या की है. वहीं बीते साल यानी 2023 में कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे 29 छात्रों ने सुसाइड किया था. इस तरह एक साल तीन माह में 37 छात्रों ने अपनी जान ले ली है. छात्रों के आत्महत्या के मामले बढ़ने के बाद जिला प्रशासन और कोचिंग संस्थानों बच्चों को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. लेकिन छात्रों की आत्महत्या के मामले कम नहीं हो रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही