Search

कोटशिला : सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमर पर झूमेंगे आंदोलनकारी

Kotshila से Dilip Kumar : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और झारखंड के मुरी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कोटशिला जंक्शन पर आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलनकारी रविवार सुबह से ही जमे हैं. समाज को एसटी सूची में शामिल कराने के इस आंदोलन में क्या महिला, क्या पुरुष और क्या बच्चे, सभी बड़ी तादाद में स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए थे. इस दौरान समाज के झूमर कलाकार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. कलाकार रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-golden-baby-league-hill-top-school-beat-carmel-junior-college-6-1/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग : हिल टॉप स्कूल ने कार्मेल जूनियर कॉलेज को 6-1 से हराया
आंदोलनकारियों में कलाकारों को लेकर अभी से जोश है. कुड़माली झूमर और लोक गीतों को सुनने के लिए लोग उत्साहित हो रहे हैं. आंदोलन में शामिल बड़े बुजुर्ग अपनी कला संस्कृति से युवाओं और बच्चों को रू-ब-रू करा रहे हैं. इसके साथ ही अलग-अलग भागों में बंटकर सामाजिक विकास और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर परिचर्चा की जा रही है. वही आंदोलन स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है. इनमें महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी काफी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp