Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोवैक्सिन के दाम तय : राज्यों को 600 और निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेंगे

Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : स्वदेशी टीका कोवैक्सिन का दाम तय कर दिया गया. भारत बायोटेक ने देर रात इसकी घोषणा कर दी. यह टीका राज्यों और निजी अस्पतालों को दिए जाएंगे. कोवैक्सिन के दाम राज्य सरकारों के लिए 600 रुपए, जबकि निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपये होंगे. कंपनी ने एक्सपोर्ट के लिए इसके दाम 15 से 20 डॉलर रखने की घोषणा की है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/rate.jpg"

alt="" class="wp-image-54760" />

इधर, देश में अप्रूवल पाने वाली दूसरी वैक्सीन कोवीशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टिट्यूट ने बुधवार को प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड 600 रुपए में, राज्य सरकारों को 400 रुपए में और केंद्र को पहले की तरह 150 रुपए में देने का ऐलान किया था. अभी जितनी वैक्सीन प्रोड्यूस होती हैं, उसमें 50% वैक्सीन केंद्र के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए भेजी जाती हैं. बाकी 50% वैक्सीन राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को दी जाती है।

वैक्सीन की क्लिनिकल एफिकेसी 78% है

भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की कोशिशों से बनी पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन दुनिया की सबसे सफल वैक्सीन में से एक के तौर पर सामने आई है. कंपनी ने फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल्स के दूसरे अंतरिम नतीजों के आधार पर दावा किया है कि वैक्सीन की क्लिनिकल एफिकेसी 78% है.

कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाया जाएगा

भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन का प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया था. वित्त मंत्रालय ने कोवैक्सिन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भारत बायोटेक कंपनी को 1,567.50 करोड़ रुपए एडवांस देने का ऐलान किया है.अब हर साल इसके 70 करोड़ डोज तैयार किए जाएंगे. कंपनी ने अपने हैदराबाद और बेंगलुरु के कई प्लांट की क्षमता बढ़ाई है. मैक्सिमम लिमिट तक प्रोडक्शन पहुंचाने में 2 महीने का समय लगेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही