Search

 
 
 

नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में 30 ऑक्सीजन बेड का कोविड अस्पताल तैयार

 

Ramgarh: जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने नवनिर्मित ट्रामा सेंटर को 30 ऑक्सीजन बेड का कोविड अस्पताल बनाया है. कम समय में रामगढ़ के पटेल चौक स्थित नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में 30 ऑक्सीजन बेड तैयार किया गया है. जिसका संचालन आज से शुरू हो गया है. इस संबंध में जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. रांची के संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए राज्य सरकार ने रामगढ़ को कोविड सर्किट में शामिल किया है.

इसके बाद उपायुक्त संदीप सिंह के मार्गदर्शन में कम समय में ही रामगढ़ के पटेल चौक स्थित ट्रामा सेंटर को 30 ऑक्सीजन बेड का अस्पताल बनाया लिया गया है. ट्रामा सेंटर में 4 नन इनवेसिव वेंटिलेटर की भी सुविधा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में अन्य क्षेत्रों में भी ऑक्सीजनयुक्त बेड अस्पताल बनाने का काम किया जा रहा है. जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना के उपचार संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

वहीं ट्रामा सेंटर में अस्पताल संचालन शुरू होने के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल सर्जन, डीपीएम एनएचएम तथा ट्रामा सेंटर में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के साथ कोरोना मरीजों के उपचार के लिए चर्चा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में साफ सफाई, ऑक्सीजन सप्लाई तथा स्वास्थ्य उपकरणों की जानकारी लेते हुए कोरोना मरीजों को लाभ देने का निर्देश दिया है.

देखिए वीडियो-

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही