Search

 
 
 

कोविड से DMCH के चिकित्सक सहित 2 लोगों की मौत, 113 नये मरीजों की पहचान, 142 ने दी कोरोना को मात

 

Dumka: जिले में कोविड सक्रमण से आज दो लोगों की मौत हो गई है. जसमें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार भी शामिल हैं. जो करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे. डॉक्टर राजीव कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने पर पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई. वहीं दुमका के कोविड अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय नरेश कुमार गुप्ता की भी बुधवार की सुबह मौत हो गई. जिनको को 23 अप्रैल की जांच में पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद वे कोविड अस्पताल में भर्ती थे. सिविल सर्जन ने बताया कि अबतक जिले के 31 लोगों के मौत का आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड किया गया है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/116.jpg"

alt="कोविड संक्रमण से DMCH के चिकित्सक राजीव कुमार की मौत" class="wp-image-56828" width="836" height="557"/>
कोविड संक्रमण से DMCH के चिकित्सक राजीव कुमार की मौत

इधर जिले में बुधवार को संथाल परगना के आयुक्त सहित कोविड संक्रमित 113 नये लोगों की पहचान की गई है. जबकि 142 लोगों ने कोरोना को मात दी है. जिनमें 89 दुमका सदर और 24 मसलिया के हैं. जिले में अभी कोरोना के 1,166 एक्टिव केस हैं. जिनमें दुमका के 557, जरमुण्डी के 162, शिकारीपाड़ा के 110, रानीश्वर के 68 और रामगढ़ के 52 कोरोना संक्रमित शामिल हैं. बुधवार को दुमका सदर के 35, जरमुण्डी व मसलिया के 16-16, रामगढ़ व मसलिया के 14-14, सरैयाहाट के छह, शिकारीपाड़ा व जामा के पांच-पांच व गोपीकांदर व काठीकुण्ड के एक-एक व्यक्ति समेत जिले के 113 व्यक्ति नये लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

जिले में अबतक 3,467 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिनमें से 2,370 ठीक हो चुके हैं. 28 संक्रमित कोविड अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं. जबकि 1,138 होम आइसोलेशन में हैं. बुधवार को जिले के सरैयाहाट व मसलिया में विशेष अभियान चलाकर 1,000 से अधिक लोगों का रैपिड एंटीजन जांच किया गया. वहीं जिले में कोरोना जांच के लिए बुधवार को कुल 3,476 लोगों का सैम्पल लिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही