Search

कोविड प्रोटोकॉल : मास्क नहीं पहनने पर डीसी ने करायी उठक-बैठक, तीन दुकानें सात दिन के लिए सील

Sunil Pandey Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. बुधवार को पूरा पुलिस और प्रशासनिक महकमा सड़कों पर उतरा. खुद डीसी सूरज कुमार, एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन, एडीएम नंदकिशोर लाल सहित अन्य अधिकारी दिनभर घूमते रहे. इस दौरान शहर और देहात में बने चेकपोस्ट और बाजारों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बिना मास्क के सड़कों पर बेखौफ घूमते लोगों की जमकर क्लास ली. कुछ युवकों से उठक-बैठक करायी. पोटका के हल्दीपोखर में तीन दुकानों में कोरोना गाइड-लाइन की धज्जियां उढ़ाए जाने पर तीनों दुकानों को सात दिन के लिए सील कर दिया गया. शहर भ्रमण के क्रम में सभी प्रशासनिक अधिकारी ने शहरी क्षेत्र में दोमुहानी व कदमा टोल ब्रिज का निरीक्षण किया. वहां मौजूद अधिकारियों को और सख्ती बरतने का निर्देश दिया. वहां कुछ लोग बिना मास्क के पकड़े गए, जिनको कड़ी फटकार लगाते हुए उठक-बैठक करायी. साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. डीसी ने चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त जवानों को कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों का अनुपालन करें. छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच करें. रजिस्टर में उसकी विवरणी अंकित करें. कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है. हमें पहले से और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. सभी मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करें. बिना मास्क पहने लोगों को जिले में प्रवेश नहीं करने दें.

चेक पोस्ट पर डीसी-एसएसपी ने रजिस्टर की जांच की

[caption id="attachment_220158" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/DC-CORONA-1-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> बाजार में लोगों को निर्देश देते डीसी सूरज कुमार.[/caption] मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी से डीसी ने जिले में प्रवेश किए गए वाहनों की जानकारी ली और रजिस्टर की जांच की. रजिस्टर में विस्तृत जानकारी अपडेट करने को कहा. जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की इंट्री रजिस्टर में करने को कहा. एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें. लापरवाही की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

सभी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

उपायुक्त सूरज कुमार ने बुधवार को पोटका प्रखंड स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट रसुनचोपा व अंतर जिला चेकपोस्ट हाता और हल्दीपोखर बाजार का निरीक्षण किया गया. इस दौरान मास्क नहीं पहनने वालों व कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते पाए गए लोगों पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. हल्दीपोखर बाजार क्षेत्र में तीन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिग का उल्लंघन करते पाए जाने पर सात दिन के लिए दुकान सील कर दिया. इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को मास्क पहनकर घर से निकलने की चेतावनी दी.

अभी डेल्टा वेरिएंट का कहर, ओमिक्रॉन को हल्के में न लें : डीसी

डीसी सूरज कुमार ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार से ओमिक्रॉन वैरिएंट को हल्के में नहीं लें. फिलहाल जिले में दूसरी लहर में कहर बरपाने वाले डेल्टा वैरिएंट के ही मामले अभी सामने आ रहे हैं. ऐसे में अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. कई पश्चिमी देशों में ओमिक्रॉन के कारण भी हॉस्पिटलाइजेशन होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है. ऐसे में इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करें. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के विरुद्ध इस लड़ाई में जिला प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ इम्तियाज अहमद, डीएसपी चन्द्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम व पुलिसकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//