Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड टीकाकरण : 15 से 17 साल के किशोर के टीकाकरण में रांची समेत 17 जिले रेड जोन में

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  देश भर में 3 जनवरी से 15 से 17 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी. किशोरों को कोविड टीकाकरण में कोवैक्सीन की डोज लगायी जा रही है. झारखंड में इस आयु सीमा के किशोरों की संख्या 23,98,000 है. टीकाकरण अभियान के गुरुवार को एक महीने पूरे हो गये हैं. इस एक माह में राज्य के 10,53,549 (44%) किशोरों को टीका की पहली डोज लगायी गयी है. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रांची समेत राज्य के 17 जिले टीकाकरण में रेड जोन में शामिल हैं. वहीं 15 से 17 साल के 11, 084 (0.46%) किशोर को टीके की सेकेंड डोज लगायी गयी है.

टीकाकरण की पहली डोज में कोडरमा जिला अव्वल

15 से 17 साल के किशोरों के टीकाकरण में झारखंड का कोडरमा जिला अव्वल है. इस जिले में किशोरों की संख्या 52067 है. 38412 (74%) किशोरों को टीके की पहली डोज लगायी गयी है. वहीं दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां 166751 किशोरों को टीका लगाना है. इनमें 104298 (63%) किशोर को टीके की पहली डोज लगायी गयी हैं. वहीं गुमला जिला इस आयु सीमा के टीकाकरण में तीसरे पायदान पर है. यहां 74526 किशोरों को टीका लगाना है. इनमें 46187 (62%) किशोर को टीका की पहली डोज लगायी गयी है.

राज्य के 17 जिले रेड जोन में शामिल

चतरा-45%, देवघर-34%, धनबाद-31%, दुमका-43%, गढ़वा-45%, गिरिडीह-42%, गोड्डा-45%, हजारीबाग-45%, जामताड़ा-29%, खूंटी-50%, लोहरदगा-32%, पाकुड़-26%, रामगढ़-45%, रांची-35%, साहिबगंज-33%, सरायकेला खरसावां-36%, पश्चिमी सिंहभूम-36%. इसे भी पढ़ें – टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-nia-court-reserves-verdict-on-mahesh-agarwals-bail/">टेरर

फंडिंग : महेश अग्रवाल की जमानत पर NIA कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही