Search

 
 
 

कभी नाम से कांपता था कोयलांचल, अब रिहाई की भीख मांग रहा है डॉन फहीम खान

कोयलांचल क्षेत्र में एक समय अपने प्रभाव और दबदबे के लिए चर्चित रहे डॉन फहीम खान ने अब उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए रिहाई की मांग की है. लंबे समय से जेल में बंद फहीम खान का कहना है कि वह अपनी बाकी जिंदगी परिवार के बीच शांतिपूर्वक बिताना चाहता है.
 
फहीम खान

Dhanbad :  कोयलांचल क्षेत्र में एक समय अपने प्रभाव और दबदबे के लिए चर्चित रहे डॉन फहीम खान ने अब उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए रिहाई की मांग की है. लंबे समय से जेल में बंद फहीम खान का कहना है कि वह अपनी बाकी जिंदगी परिवार के बीच शांतिपूर्वक बिताना चाहता है.

 

हाल ही में उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि कई मामलों में अदालत से राहत मिलने के बावजूद उसे अब तक जेल से बाहर नहीं आने दिया गया है. उसने यह भी कहा कि कानून और न्यायालय के फैसलों का सम्मान होना चाहिए.

 

फहीम खान ने कहा कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अब वह पहले जैसा जीवन नहीं जी सकता. उसके अनुसार, वह अपराध की दुनिया से दूर रहकर सामान्य जीवन बिताना चाहता है.

 

अपने अतीत का जिक्र करते हुए उसने कहा कि कई घटनाएं व्यक्तिगत संघर्ष और दुश्मनी से जुड़ी थीं. अब उसकी इच्छा केवल अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने की है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही