Search

 
 
 

कोयलांचल वाहन ऑनर्स एसोसिएशन ने BCCL के खिलाफ किया अर्धनग्न प्रदर्शन

 
Dhanbad: कोयलांचल वाहन ऑनर्स एसोसिएशन ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में एसोसिएशन के लोग कोयला भवन पहुंचे. उन्होंने BCCL के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=wzz0lEBi0DM

प्रदर्शनकारी बीसीसीएल के रवैये से नाराज 

प्रदर्शनकारी बीसीसीएल के ढुलमुल रवैये से काफी नाराज हैं. उन्होंने अपना रोष व्यक्त करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन हमारी बात नहीं सुन रही है. बीसीसीएल के अधीन हमारी गाड़ी 2014 से 2019 के बीच लगातार SOR के तहत चली थी. कोविड में जब पूरा देश शांत पड़ गया तब भी हमारी गाड़ियां निरंतर लगी रहीं. उसमें हमारा सिक्योरिटी पांच परसेंट बनता था. जो आज तक हमें नहीं मिला. निरंतर टालमटोल किया जा रहा है. अब बाहरी पार्टियों को बुलाकर उनको टेंडर दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/in-motihari-bihar-33-soldiers-deteriorated-due-to-toxic-food/">बिहार

के मोतिहारी में विषाक्त भोजन से 33 सिपाहियों की बिगड़ी तबीयत

6 अक्टूबर को आत्मदाह किया जाएगा

कहा कि बहरी और गूंगी बीसीसीएल प्रबंधन को जगाने के लिए 6 अक्टूबर को आत्मदाह का किया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन जिम्मेवार होगी. आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान बीसीसीएल के मुख्य गेट से अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. इसे लेकर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच बहस भी हुई. इसे भी पढ़ें- बोड़ाम:">https://lagatar.in/bodam-cpim-busts-modi-and-yogi-in-lakhimpur-kheri-to-protest-farmers-death/">बोड़ाम:

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के विरोध में माकपा ने मोदी व योगी का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही